भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएगी।
सुशासन दिवस के तहत 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हर बूथ स्तर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यह आयोजन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में होगा। वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनकी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को याद करते हुए सुशासन यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में उनकी कविताओं का वाचन किया जाएगा।
सुमित ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाते हुए साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा उनके त्याग और वीरता से युवाओं को प्रेरित करने के लिए भाषण प्रतियोगिता और प्रदर्शनियां आयोजित करेगी।
सुमीत शर्मा ने कहा कि साहिबजादों ने धर्म परिवर्तन के प्रलोभनों को अस्वीकार कर वीरता और धर्म की रक्षा का आदर्श प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि राज्य के 171 मंडलों में इन दोनों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए प्रत्येक जिले में संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और देहरा जिलों के संयोजकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। कार्यक्रमों में अटल और साहिबजादों की जीवनी से समाज को प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

परोईयां कलां से घरवासड़ा के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैकिंग रूटः वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोईयां में जनसमस्याएं सुनते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में हर साल पांच बड़े काम किए जाऐंगे जिनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
हिमाचल प्रदेश

55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान में वर्षा से अब तक बैजनाथ में , लोगों की सुरक्षा और अविलम्ब राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेवारी – किशोरी लाल

बैजनाथ, 28 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव (कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,) किशोरी लाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र सड़कों, भवनों, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं, विद्युत, कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!