भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर केजरीवाल का तंज, इंटरनेट मीडिया पोस्ट से पंजाब की राजनीति गरमाई

by

चंडीगढ़ :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक व्यंग्यात्मक ट्वीट में भाजपा को ‘ईडी पार्टी’ और अकाली दल को ‘बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी’ बताते हुए दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलों पर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी कई दिनों से भाजपा को ‘ईडी पार्टी’ कहकर संबोधित कर रही है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग के आरोप लगाता रहा है। वहीं, पंजाब की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल को ‘बेअदबी पार्टी’ और ‘चिट्टा पार्टी’ (नशा/ड्रग्स) कहकर संबोधित किया गया है।

यह तंज अकाली दल के पिछले कार्यकाल के दौरान हुए गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों और राज्य में फैले ‘चिट्टे’ के विवादित मुद्दे को लेकर किया गया है।

ट्वीट में केजरीवाल ने क्या कहा-

मैंने कल ही कहा था। ईडी पार्टी बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी से गठबंधन करने को बेचैन है पर बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी घास नहीं डाल रही है। सबसे गजब की बात ये है कि ईडी पार्टी चिट्टा पार्टी के साथ गठबंधन करके चिट्टे के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

तंज में ईडी-चिट्‌टा पार्टी कहा

केजरीवाल ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि ‘ईडी पार्टी’ पंजाब में दोबारा पैर जमाने के लिए ‘चिट्टा पार्टी’ के साथ गठबंधन करने को लेकर बेहद उतावली और बेचैन है, लेकिन दूसरी तरफ से उसे कोई भाव नहीं मिल रहा। उन्होंने इसे राजनीति का बड़ा विरोधाभास भी बताया।

पंजाब में पिछले कुछ समय से भाजपा और अकाली दल के पुराने गठबंधन को फिर से बहाल किए जाने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य की राजनीति में हलचल शुरू

केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह ट्वीट पंजाब की जनता को आगाह करने के लिए है कि किस तरह विरोधी दल राजनीतिक लाभ के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार हैं। पार्टी का आरोप है कि जो दल पहले एक-दूसरे की नीतियों का विरोध करते थे, वे अब सत्ता के लालच में एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में ड्रग्स (चिट्टा) और बेअदबी के मुद्दे हमेशा से बेहद संवेदनशील और बड़े चुनावी मुद्दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था और प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया के जरिए इन मुद्दों को नया राजनीतिक रंग दे दिया है, जिससे आने वाले दिनों में भाजपा और अकाली दल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जलस्रोत कर्मचारी यूनियन माहिलपुर के मखन सिंह लंगेरी प्रधान चुने गए

 माहिलपुर – पंजाब जलस्रोत कर्मचारी यूनियन होशियारपुर का चुनाव ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह की देखरेख में माहिलपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सबसे पहले दुनिया से अलविदा हुए साथी कर्मचारियों की आत्मा की शांति के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
article-image
पंजाब

तीनों काले कानून, एमएसपी की गरंटी देने व निर्दोष पकड़े गए नौजवानों को तुरंत रिहा करवाने की मांग हुए किसानों ने नंगल रोड पर बारपुर अड्डे में लगाया तीन घंटे जाम

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचा दुारा भारत बंद के आहावान पर आज गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत ईलाके के किसानों व किसान सर्मथकों ने गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बारह से तीन वजे तक तीन घंटे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर...
Translate »
error: Content is protected !!