भाजपा-अकाली दल में गठबंधन का एलान, गठबंधन में बड़ा भाई बना शिअद; मुख्यमंत्री भी इसी दल से होगा

by
117 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल, सीटों के बंटवारे पर बाद में होगी चर्चा

31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरवाद खत्म करना गठबंधन की प्राथमिकता

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। करीब छह साल बाद दोनों दलों की एनडीए में वापसी और गठबंधन का मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने औपचारिक एलान किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि दोनों पार्टियां पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी और गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा।

अमित शाह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी रहा है। दोनों दलों ने मिलकर कई चुनाव लड़े हैं और जीत-हार के बावजूद उनका रिश्ता कायम रहा। उन्होंने कहा कि अकाली दल की एनडीए में वापसी से गठबंधन मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस गठबंधन का स्वागत किया है। शाह ने भरोसा जताया कि दोनों दल मिलकर पंजाब में एनडीए की सरकार बनाएंगे और राज्य में फिर से खुशहाली लाएंगे।

अकाली दल निभाएगा बड़े भाई की भूमिका, मुख्यमंत्री भी इसी दल से होगा

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि स्वाभाविक रूप से शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। दोनों पार्टियां मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि जो बड़ा भाई होता है, मुख्यमंत्री भी वही बनता है। इस बयान से स्पष्ट संकेत मिला कि गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद अकाली दल के हिस्से में जा सकता है।May be an image of one or more people and text

हालांकि, सीटों के बंटवारे का अंतिम फार्मूला अभी तय नहीं हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीटों की संख्या और बंटवारे पर दोनों दल उचित समय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पार्टियों का एक साथ आना पंजाब की सेवा के लिए एकजुट होने का संदेश है।

नशा, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरवाद खत्म करना प्राथमिकता

अमित शाह ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य सामने रखते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक राज्य को पूरी तरह नशामुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशीले पदार्थों की समस्या खत्म करना, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना और राज्य में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना गठबंधन की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, गैंगस्टरों का सफाया करना और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। दोनों दलों के चुनावी घोषणापत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।

शाह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए और लोगों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में एनडीए को समर्थन देगी।

किसानों, युवाओं और आर्थिक विकास पर तैयार किया रोडमैप

अमित शाह ने बताया कि पिछले तीन महीनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इनमें किसानों की समस्याएं, राज्य की आर्थिक स्थिति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर शामिल हैं। इन चर्चाओं के आधार पर एक रोडमैप तैयार किया गया है, जो आगामी एनडीए सरकार के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन स्वाभाविक है। दोनों दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नशामुक्त पंजाब, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और विकासोन्मुखी सरकार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा- पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल का एनडीए परिवार में लौटना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हुआ है और दोनों दलों का साथ आना स्वाभाविक है।

मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल के मार्गदर्शन में मजबूत हुआ भाजपा-अकाली दल गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्हें विश्वास है कि यह गठबंधन पंजाब की जनता की पहली पसंद बनेगा और राज्य को जनहितैषी शासन तथा विकास की नई दिशा देगा।

सुखबीर बादल बोले- यह राजनीतिक नहीं, भावनात्मक गठबंधन

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन को पंजाब, देश और सिख समुदाय के हित में लिया गया फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव है। उनके दिवंगत पिता प्रकाश सिंह बादल भी भाजपा और अकाली दल के रिश्ते को अटूट बताते थे।

सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों से हालात खराब हुए हैं और युवाओं, किसानों तथा आम लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं। दोनों दल मिलकर नशे और गैंगस्टरवाद को खत्म करने तथा पंजाब में बेहतर माहौल बनाने के लिए काम करेंगे।

करतारपुर कॉरिडोर और बंदी सिखों के मुद्दे पर भी चर्चा

अमित शाह ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के दोबारा खुलने के सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षा संबंधी मुद्दे पूरी तरह सुलझेंगे, कॉरिडोर को पूरे सम्मान के साथ फिर से खोलने पर कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बंदी सिखों के मुद्दे पर शाह ने कहा कि दोनों दल इस विषय पर चर्चा करेंगे और अपने-अपने रुख को सामने रखकर समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के मनप्रीत बादल और आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल ने भरा पर्चा

भारतीय जनता पार्टी  के मनप्रीत सिंह बादल और आम आदमी पार्टी  के इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए गुरूवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।पंजाब की...
article-image
पंजाब

Resolving Public Issues is My

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.10 :  MLA Brahm Shankar Jimpa today held a special public hearing at the Tehsil office in Hoshiarpur to address complaints related to the Revenue Department. Mayor Surinder Kumar, SDM Gursimranjeet Kaur,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
article-image
पंजाब

मोहाली में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश नाकाम : तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मोहाली । बलौंगी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर थाना बलौंगी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित कुलजीत सिंह, सतपाल सिंह और बलजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!