भाजपा का रुख साफ : केन्द्री मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट कहा … अपने दम पर जीतेंगे चुनाव

by

लुधियाना : पंजाब में अकाली भाजपा  गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और किसी भी राजनीतिक दल को भाजपा को छोटा भाई समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उनके इस बयान को पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को लुधियाना के होटल रीजेंटा में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की 12 साल कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब की स्थिति और आज के भारत में बड़ा अंतर दिखाई देता है। केंद्र सरकार की योजनाएं अब सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं और उनका लाभ भी मिल रहा है।

पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ईंधन की कीमतों में कच्चे तेल की लागत, बीमा, परिवहन खर्च, रिफाइनरी मार्जिन, केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के वैट का योगदान होता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2021, मई 2022 और हाल ही में भी एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आम लोगों को राहत दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी कम करने से केंद्र सरकार पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।लेकिन सरकार ने जनता के हित को प्राथमिकता दी। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में वृद्धि सीमित रही है और कई देशों की तुलना में यहां उपभोक्ताओं पर कम असर पड़ा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
पंजाब

जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2700 पदों पर करेगा पंजाब नेशनल बैंक नियुक्तियां : आवेदन 30 जून से शुरू, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई

चंडीगढ़ : बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और जरूरी योग्यता रखते हैं तो पीएनबी में निकली अप्रेंटिस की बंपर भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में कोर्स के नतीजे की प्राप्ति विषय पर वर्कशाप लगाई

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के अंदरुनी गुणवत्ता निश्चितता सैल (आई.क्यू.ए.सी.) द्वारा ‘कोर्स के नतीजे की प्राप्ति’ कोर्स आउटकम अटेनमैंट विषय पर वर्कशाप लगाई गई। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!