भाजपा का स्टिंग: भाजपा नेताओं ने कहा- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमाया कमीशन

by

नई दिल्ली : भाजपा ने आज एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि नई शराब नीति से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया है। स्टिंग जारी करने के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि हमने केजरीवाल और सिसोदिया से 5 सवाल पूछे थे । लेकिन कोई जवाब नहीं डिय गया । जिसके बाद आज हम स्टिंग के जरिए उन्हें एक्सपोज कर दिया है।
भाजपा नेतओं ने ने दावा किया कि स्टिंग में दिख रहा शख्स आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में 13 नंबर के आरोपी शनि मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं। भाजपा ने इस वीडियो के आधार पर बताते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में शराब नीति के जरिए दलाली कमाई गई।
उन्हींनो कहा के नई शराब नीति से जो लूट मची थी, उसका आज खुलासा इस वीडियो स्व हो गया है।
पात्रा ने कहा कि नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी, उसका आज खुलासा हुआ है। पहली बात यह है कि 80% का जो लाभ है वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने दलाली के माध्यम से अपनी जेब में डाला।’
उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने इससे मोटी कमाई की है। केजरीवाल और सिसोदिया के मित्रों को इससे फायदा हुआ है। सिसोदिया को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। यह स्टिंग ऑपरेशन पब्लिक डोमेन में है। यह सबूत है कि कमीशन के चलते राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। नई शराब नीति के जरिए भारी लूट मचाई गई। दिल्ली की जनता अब स्वयं फैसला कर ले। अब तक आम आदमी पार्टी ने इस पर कोई जवाब ही नहीं दिया। वे मना तो करें कि ये उनका वीडियो नहीं है।
दिल्ली की पुरानी शराब नीति में 60% दुकानें सरकारी थीं :-
दिल्ली में पुरानी नीति के तहत L1 और L10 लाइसेंस रिटेल वेंडर को दिया जाता था। इसमें L1 दुकानें DDA के अप्रूव्ड मार्केट, लोकल शापिंग सेंटर, कन्वीनिएंट शॉपिंग सेंटर, डिस्ट्रिक्ट सेंटर और कम्युनिटी सेंटर में चला करती थीं।
2003 से ही L1 और L10 लाइसेंस चल रहे थे। L10 वाइन शॉप के लाइसेंस शॉपिंग मॉल के लिए थे। हर साल वेंडर लाइसेंस रिन्यू के लिए फीस भरता है। वहीं होलसेल के लिए फिक्स प्राइज था और बिलिंग अमाउंट पर वैट लगता था।
दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को शराब के लिए नई आबकारी नीति लागू होने तक 849 शराब की दुकानें थीं। इनमें से 60% दुकानें सरकारी और 40% निजी थीं।
दिल्ली सरकार ने नई नीति के तहत 2021 में सरकारी दुकानें बंद कर दीं
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर को नई शराब नीति को मंजूरी दी। इसके तहत दिल्ली में शराब की सरकारी दुकानों को बंद कर दिया गया। नई नीति को लागू करने के लिए दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया था। हर जोन में 27 शराब की दुकानें थीं। इन दुकानों का मालिकाना हक जोन को जारी किए गए लाइसेंस के तहत दिया गया था। हर वार्ड में 2 से 3 वेंडर को शराब बेचने की अनुमति दी गई।
सरकार ने लाइसेंस धारकों के लिए नियमों को भी आसान बनाया। इसके तहत उन्हें शराब पर डिस्काउंट देने और MRP पर बेचने के बजाय खुद कीमत तय करने की छूट दी। वेंडर्स को डिस्काउंट देने का फायदा भी हुआ। इससे शराब की बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि विपक्ष के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने कुछ समय के लिए छूट वापस ले ली।

दिल्ली में नई शराब नीति से क्या फायदा हुआ?

नई शराब नीति लागू होने के बाद से केजरीवाल सरकार के राजस्व में 27% का इजाफा हुआ। सरकार के खजाने में 8900 करोड़ रुपए आए।
सीबीआई ने सिसोदिया को बनाया एक्साइज स्कैम का आरोपी
नवंबर 2021 : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नई शराब नीति लागू की।
जुलाई 2022 : 22 जुलाई को दिल्ली के उप राज्यपाल ने नई शराब नीति में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की।
जुलाई 2022 : 30 जुलाई को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। 1 अगस्त 2022 से पुरानी नीति पर ही शराब को बेचा जाएगा।
अगस्त 2022 : 19 अगस्त को सीबीआई ने दिल्ली की नई शराब नीति के मामले में डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 21 जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने सिसोदिया समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेना के जवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत, छुट्टी पर आया था घर : नशा देने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

रोपड़ : पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला रोपड़ जिले के चमकौर साहिब क्षेत्र का है। जहां छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय सेना के जवान कुलजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में लॉटरी को वैध करना प्रदेश हित में नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 4 दिन के कैबिनेट बैठक के निष्कर्ष के रूप में व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने लॉटरी को वैध कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!