भाजपा कार्यलय के समक्ष ब्लास्ट मामले में मोरिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस का छापा, एक हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम हुए ब्लास्ट के मामले में पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी कार्रवाई की है। विंग की टीम ने गुरुवार तड़के रूपनगर जिले के मोरिंडा क्षेत्र स्थित रतनगढ़ गांव में दो संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। इन दोनों पर ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने का आरोप है।

मुख्य आरोपी गुरतेज की तलाश जारी :  हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिजनों का कहना है कि अमनप्रीत सिंह नामक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। सूत्रों के अनुसार, गुरतेज चंडीगढ़ में एक ‘रैपिडो’ बाइक राइडर के रूप में काम करता है। पुलिस को इस धमाके में उसकी संलिप्तता का पूरा संदेह है, जिसके चलते यह छापेमारी की गई।

परिजनों ने कहा- बेवजह परेशान न करे पुलिस : इस कार्रवाई को लेकर अमनप्रीत सिंह की पत्नी का कहना है कि उनके पति का गुरतेज सिंह से कोई लेना-देना नहीं है। उधर, मुख्य आरोपी गुरतेज की मां ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से परिवार का उसके साथ कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे भी लोगों से ही पता चला था कि वह चंडीगढ़ में रैपिडो चालक है। यदि उसने कुछ गलत किया है तो पुलिस उसे जरूर गिरफ्तार करे, लेकिन इस वजह से बाकी परिवार को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।”

स्थानीय पुलिस को नहीं थी भनक : इस छापेमारी के बारे में रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय की टीमों ने की है। इस कारण स्थानीय पुलिस को इस रेड के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन व15 नशे के टीकों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ पहले भी दर्ज हैं हैं 10 मामले

गढ़शंकर,  18 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन व 15 नशे के टीकों सहित एक महिला तस्कर  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके...
Translate »
error: Content is protected !!