2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िताओं के कपड़े फाड़ उन्हें चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। दोनों पीड़ित युवतियों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना आरिफके पुलिस ने रविवार पीड़ित युवती के बयान पर तीन आरोपियों को नामजद कर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी सहेली के साथ फिरोजपुर से बस पकड़कर गांव के पास उतरी और वहाँ से पैदल वे अपने गांव की तरफ जा रही थी। पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर उनके पास रुकी। कार से तीन युवक उतरे और उन्हें जबरदस्ती घसीटकर कार में बैठाकर ले गए।। कार में चार युवक थे। दो लोगों ने चलती कार में उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों पीड़िताएं कार के अंदर उनका विरोध कर रही थी, आरोपियों ने उनके पहने कपड़े भी फाड़ दिए और कटोरा पुल के पास चलती कार से उन्हें सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
पीड़िताओं ने तीन आरोपियों को पहचान लिया। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, सोनू और गुरमेज सिंह के तौर पर हुई है। जो व्यक्ति कार चला रहा था उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना आरिफके पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये 12वीं कक्षा के परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। परिणाम संबंधी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।...
article-image
पंजाब

सरकारी विभागों से संबंधित लोगों की हर जायज समस्या का होगा समाधान: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश अधिकारियों को जनहित में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 08 अक्टूबर:...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
Translate »
error: Content is protected !!