भाजपा के पंजाब के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना अकाली दल में शामिल

by

संगरूर :  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। संगरूर के एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला प्रधान धरमिंदर सिंह दुल्लट, तीन पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। इस सामूहिक दल-बदल ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह कदम दर्शाता है कि भाजपा के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि पार्टी संगठन मजबूत है और इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।

पार्टी जॉइन करने वाला का होता है पूरा सम्मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल हमेशा पंजाब और पंजाबियत की आवाज रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। उनका दावा था कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार और अन्य दलों से निराश है और अकाली दल की नीतियों पर भरोसा जता रही है।

पंजाब के हितों के लिए खन्ना ने उठाया कदम

अरविंद खन्ना ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनके अनुसार अकाली दल ही वह मंच है जो किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से संगरूर जिले में नए समीकरण बन सकते हैं। आने वाले चुनावों के मद्देनजर इसे एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
पंजाब

इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की पुस्तक “द रेन ऑफ लाइफ” का लोकार्पण हुआ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति संरक्षण सोसायटी, होशियारपुर द्वारा चौधरी रेस्टोरेंट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के सदस्य इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest District

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 :  The Shiromani Akali Dal has declared its intention to contest the upcoming district council and block committee elections with full vigor. This announcement was made by the party’s district president Jatinder...
article-image
पंजाब

Donate Blood While Alive and

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 22 : District Public Relations Officer of Hoshiarpur, Hardev Singh Aasi, and Tanda Incharge of Eye Donation Association Hoshiarpur, State Awardee Bhai Barinder Singh Masiti, said during a special interaction...
Translate »
error: Content is protected !!