भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे – अविनाश राय खन्ना

by

हमीरपुर :  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जसवा परागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे। भाजपा का पूरे देश में एक मजबूत संगठन है और प्रदेश में 8000 बूथों पर भाजपा कार्य कर रही है। खन्ना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और इन आम चुनावों में भाजपा देश में 400 पार और प्रदेश में चार की चार सीटें जीतेगी। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कांग्रेस की इस सोच को जनता के सामने उजागर किया कि कांग्रेस की टेढ़ी नजर अब लोगों की संपत्ति पर है तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई। कांग्रेस के नेता कहने लगे कि ये उनका मकसद नहीं था, लेकिन सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद साफ और स्पष्ट कर दिया है कि वो देश की जनता की निजी संपत्ति का सर्वेक्षण कर उसे सरकारी खजाने में डालना चाहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी : हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से लॉटरी शुरू करने पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!