भाजपा को लगा बड़ा झटका : 3 बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा आप का हाथ

by

  नई दिल्ली । दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए हैं।

दीपावली के दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर की दक्षिण दिल्ली और दिल्ली देहात में खास पहचान रही है। वो तीन बार विधायक रहे हैं और तीन बार काउंसलर भी।

आप में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित हूं। आज पूरा मन बनाकर मैं भारतीय जनता पार्टी से अपने संबंध तोड़कर और आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने का पूर्ण रूप से मन बना चुका हूं। आज इन्हीं के सामने मुझे पार्टी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र में और विधानसभा में और दिल्ली में भी ये भी कह सकता हूं कि पूरे एनसीआर में भी जब से मेरा कार्यकाल रहा है तब से लेकर अब तक क्षेत्र की पूरी सेवा की है। जो भी समाधान बन पाया है, चाहे क्षेत्र के विकास को लेकर के हो, जिस पार्टी में रहा हूं, मैंने उसे पूरा किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की “आप” सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। आज बीजेपी के बड़े नेता और तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और सामाजिक लोग भी बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विरासती मेले का आयोजन 

गढ़शंकर, 20 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासती मेले का आयोजन किया गया। मेले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
article-image
पंजाब

सी.एम की योगशाला : होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही

होशियारपुर, 30 दिसंबर: सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत सुपरवाइजर माधवी व योग प्रशिक्षक योगाचार्य तुलसी राम साहू द्वारा न्यू आदर्श नगर पार्क में सुबह 6.10 से 7.10 तक एवं शाम 4.15 से 5.15 बजे...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई दो सदस्यीय एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम

जिले में कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों की करेगी समीक्षा डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक्सपर्ट टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों की साथ की बैठक जिले के सिविल अस्पतालों, कम्यूनिटी हैल्थ सैंटरों, माइक्रो कंटेनमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!