भाजपा खबरों में बने रहने के लिए यह प्रदर्शन कर रही : भाजपा नेता केंद्र सरकार के पास जाकर सरकारी उपक्रम कंपनियों द्वारा वाटर सेस पर की गई याचिका वापिस करवाए : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

धर्मशाला : धर्मशाला विधानसभा शीतकालीन सत्र की शुरुआत भाजपा के विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। सदन की कार्यवाही से पहले भाजपा ने सदन के बाहर प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि फिर सदन में भी पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाण चलते रहे। वहीं, सदन के भीतर विनय कुमार को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विनय कुमार को बधाई दी। वहीं, भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए भाजपा नेताओं को केंद्र जाकर सरकारी उपक्रम कंपनियों द्वारा वाटर सेस पर की गई याचिका को वापस लेने की नसीहत दी। इसके अलावा कर्ज को लेकर भी अपने गिरेबान में झांकने की बात कही।

भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में खबरों में बने रहने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता केंद्र जाएं और SJVNL, THDC जैसे उपक्रमों को वाटर सेस पर की गई याचिका को वापस लेने को कहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में टिहरी डैम पर THDC ने तो कोई याचिका दायर नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा इस पर विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को भी निशाने पर लिया।

कोविड काल के दौरान आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब भाजपा सरकार ने कोविड काल के दौरान आउटसोर्स पर लोगों को रखा था तब भाजपा सरकार ने इन लोगों के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई थी। अगर उसे समय भाजपा सरकार ने आउटसोर्स पर रखे जाने वाले इन कर्मचारियों के लिए रणनीति बनाई होती तो आज इन लोगों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को किस तरह से दोबारा काम पर रखा जाए इसको लेकर भी कांग्रेस सरकार मंथन कर रही है और जल्द ही कोविड काल के दौरान आउटसोर्स पर रखे गए। कर्मचारियों को नीति बनाकर वापस कम पर रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रा.व.मा.पा. सूरजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षा ही पथ प्रदर्शक – संजय अवस्थी

अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा जीवन की नींव है जो व्यक्ति के लक्ष्य की प्राप्ति में...
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुड टच-बैड टच समेत बाल सुरक्षा को लेकर 144 विद्यार्थियों को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने तीसा स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के खिलाफ किया जागरूक

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहें बच्चे, 1098 पर दें सूचना एएम नाथ। तीसा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से सोमवार को चुराह उपमंडल के जेआरटी चुराह पब्लिक हाई स्कूल तीसा में बच्चों,...
Translate »
error: Content is protected !!