भाजपा टिकटें बड़े चिहरों की जगह हर हलके के कार्याकर्ताओं की भावनाओं के मुताविक और जनाधार वाले कार्याकर्ताओं को देगी: अश्वनी शर्मा

by

केजरीवाल बताए दिल्ली में कि कितने स्कूलों में प्रिसीपल व वाईस प्रिसीपल के पद भरे हुए। गढ़शंकर। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 117 सीटों पर तैयारी कर रही है और भाजपा घोषणा पत्र की जगह संकलप पत्र या प्रतिज्ञा पत्र लाएगी। भाजपा टिकटें बड़े चिहरों की जगह हर हलके के कार्याकर्ताओं की भावनाओं मुताविक व जनाधार वाले कार्याकर्ताओं को टिकटे देगी। यह शब्द भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पत्रकारों से कहे। वह आज यहां भाजपा के पदाधिकारियों से संगठान की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी लेने आए थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता सिर्फ सत्ता चलाने के लिए नहीं बदलाव के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दूसरी राजीनीतिक पार्टीयों को इस लिए अपने साथ ला रहे है कि हमने 117 सीटों पर चुनाव लडऩा है तो जिन्हें भाजपा की नीतियों व विचार अच्छे लगते है और उन पर काम करना चाहते है। उन्हें भाजपा में शामिल किया जा रहा है। इससे भाजपा का संगठन व परिवार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्कूलों के उठाए जा रहे मुद्दे पर कहा कि केजरीवाल बताए दिल्ली में कि कितने स्कूलों में प्रिसीपल व वाईस प्रिसीपल के पद भरे हुए है। अगर वह नहीं बताएगे तो हम सूची जारी कर देगें। उन्होंने मनङ्क्षजंदर सिरसा के भाजपा के शामिल होने पर कहा कि सिरसा ने अच्छा काम करते आए है और उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली दंगों के अरोपियों को सजा दिलाई, काली सूची खतम की, करतारपुर कारीडोर खोला। इससे प्रभावति होकर मैं भाजपा में शामिल हूया तो अच्छी बात है हमारे लिए कि हमारे कामों व नीतियों से प्रभावित होकर हमारे साथ लोग आ रहे है। उन्होंने कहा कि जैसे काग्रेस लोग लुभावन बातें कर सत्ता में आई थी उसी तर्ज पर केजरीवाल लोग लुभावन गरंटियां बांट रहे है। लेकिन भाजपा कोई झूठी घोषणाएं नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी 117 विधानसभा हलकों में मजबूत करने के लिए मैं मंडलों व र्मोचो के साथ मीटिंगें कर रहा हूं। जिसमें बूथ स्त्तर की कमेटियों, संगठन की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। अव तक वीस विधानसभाओं में मीटिगें की जा चुकी है।
इस समय भाजपा के प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य महिंद्रपाल मान, गढ़शंकर के मंडल अध्यक्ष जसविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष निपुन शर्मा, महासचिव मीनू सेठी, विधानसभा हलका इंचार्ज संजीव भारद्धाज, विधानसभा विस्थारिक राकेश खैर, जिला होशियारपुर के चुनाव प्रभारीे विनोद शर्मा, बीत मंडल प्रधान प्रदीप रंगीला, सैला मंडल प्रधान अश्वनी राणा, माहिलपुर मंडल प्रधान अमरजीत भिंदा, राजीव अरोड़ा, विनीत कुमार, महेश वर्मा, ललित राणा, मनदीप सिंह, संदीप कुमार, गौरभ शर्मा, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे। इससे पहले उकत मीटिंग मंडल गढ़शंकर के अध्यक्ष जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें सभी मंडलों के पदाधिकारियों के ईलावा विभिन्न र्मोचों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
फोटो । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश कायार्कारिणी के सदस्य महिंद्रपाल मान विभिन्न मंडलों व र्मोचे के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Important Meeting Held at A.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 6 : A significant meeting was held at A.S. Senior Secondary School, Mukerian, regarding the problems being faced by staff of government-aided schools. The meeting was conducted under the leadership of District...
article-image
पंजाब

अजय मंगूपुर होंगे नवांशहर कांग्रेस के जिला प्रधान : – नवांशहर के पार्षद बलविंदर कुमार सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त

एलनवांशहर/बलाचौर। हलका बलाचौर से पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के पुत्र अजय मंगूपुर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवांशहर से पार्षद...
article-image
पंजाब

ऊर्जा संरक्षण के लिए मोदी के दिशा निर्देशों का पालन करने की पूर्व सांसद खन्ना ने अपील

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है पूर्व सांसद खन्ना...
article-image
पंजाब , समाचार

डीएसपी-एसएचओ सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

अमृतसर, 13 मई : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली...
Translate »
error: Content is protected !!