भाजपा दफ्तर के बाहर तेज धमाका : जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस; शहर में अलर्ट

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा आॅफिस पर हमले का है।

सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर हैं। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। पुलिस को सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर भाजपा आॅफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है।

स्कूटी किसकी थी पता नहीं चल सका

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।

यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विकास खंड ऊना, अंब व गगरेट में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 16 नवंबर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक...
article-image
पंजाब

चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला बोला : यात्रा में छोटे बच्चों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए कर चुनाव अचार सहिंता का किया उलघंन

चंडीगढ़  :  पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा के नाम पर इन लोगों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन….. सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष

एएम नाथ।  नूरपुर, 12 जून :  नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रंजीत गिल पहुंचे हाईकोर्ट….मुझे झूठे केस में फंसाया : बीजेपी में शामिल होते ही विजिलेंस ने मारा छापा

चंडीगढ़। रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व अकाली दल नेता रंजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास व कार्यालय पर दूसरी बार...
Translate »
error: Content is protected !!