भाजपा ने 36 राज्यों-यूटी में बदले प्रभारी : पंजाब में अब पूनिया के साथ सहप्रभारी सचदेवा और अलका गुर्जर, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी

by

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई

नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की। संगठन में बड़े फेरबदल के तहत स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, जबकि सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब में पूनिया के साथ सचदेवा और अलका गुर्जर

पंजाब में सतीश पूनिया प्रभारी बने रहेंगे। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में पूनिया के साथ रीना कश्यप सह-प्रभारी होंगी।

हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है, जबकि दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी।

गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई है। उनके साथ अजय महावर और गोमती साईं सह-प्रभारी होंगे।

स्मृति ईरानी को दो राज्यों की जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी को पहली बार एक साथ दो राज्यों—हरियाणा और छत्तीसगढ़—का प्रभार दिया गया है। हरियाणा में उनके साथ भोला सिंह सह-प्रभारी होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू को यह जिम्मेदारी मिली है।

महाराष्ट्र में अमित मालवीय सह-प्रभारी

महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा को प्रभारी बनाया गया है। अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभार सुनील बंसल को दिया गया है।

बिहार और राजस्थान में भी नई जिम्मेदारियां

बिहार में हरीश द्विवेदी प्रभारी होंगे, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी बनाए गए हैं। राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को दी गई है और कविता पाटीदार तथा कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे।

भाजपा ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। यह फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में चल रहे संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने ऐतिहासिक तीन दिवसीय पीपलू मेले का किया शुभारंभ

एएम नाथ। ऊना 18 जून – कुटलैहड़ के विधायक ने सबसे पहले ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके उसके पश्चात झंडा रस्म को पूरा किया। विधायक द्वारा टमक बजाकर उस रसम को भी...
हिमाचल प्रदेश

11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने 2 अलग मामलों में 11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सदर थाना ऊना पुलिस टीम सोमवार शाम...
article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा, 25 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में...
Translate »
error: Content is protected !!