भाजपा ने मतप्रतिशतता का मंथन : दावा प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही

by

परवाणू । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले भाजपा ने चुनाव प्रबंधन से जुड़ीं सभी कमेटियों से फीडबैक लिया। 68 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर हुई वोटिंग के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में मंथन के बाद दावा किया गया कि प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। परवाणू में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ नेता मंगल पांडे और अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो साल में 365 दिन काम करता है। चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टियां सो जाती हैं जबकि भाजपा फिर भी काम करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति का अहम रोल रहा है। जयराम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में फ्रंट फुट पर रहकर काम किया है। यही कारण है कि इस बार हिमाचल में भाजपा दोबारा मजबूत सरकार बना रही है और पांच साल वाला रिवाज भी बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में मंगल पांडे ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है और चुनाव को लेकर बनाई गई योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुईं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान मिसाल पेश की है। उन्होंने मतदान तक घर-परिवार छोड़कर दिन-रात एक कर दिए। चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा गया और प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में सभी नेताओं ने अच्छा काम किया। उल्लेखनीय है कि मतदान के बाद भाजपा नेताओं का यह पहला गेट-टू-गेदर है। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश में पहली बार चुनावों के दौरान इस बार किसी भी नेता का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है। आलाकमान ने भी चुनावों में उत्तम प्रबंध किया। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है। वहीं, डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है। 8 दिसंबर को भी अच्छा परिणाम आने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि और सहायक कार्यों पर आधारित संगोष्ठी एवं उन्नत किसान, सफल किसान सम्मान समारोह : उन्नत कृषि किसानों की बेहतर आर्थिकी का आधार – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38 वर्षों  की सेवाओं के बाद सेक्शनल अफसर के पद से विजय प्रभाकर सेवानिवृत्त

ऊना  : हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग में सैक्शनल अफसर  के पद से विजय प्रभाकर  ऊना डिवीजन से सेवानिवृत्त हो गए हैं । उन्होने 1984 से र्क्लक के पद से अपनी सेवाए शुरू की थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस, प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन : भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राआंे ने दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर 24 जनवरी। बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल -वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग...
Translate »
error: Content is protected !!