भाजपा ने मतप्रतिशतता का मंथन : दावा प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही

by

परवाणू । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले भाजपा ने चुनाव प्रबंधन से जुड़ीं सभी कमेटियों से फीडबैक लिया। 68 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर हुई वोटिंग के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में मंथन के बाद दावा किया गया कि प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। परवाणू में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ नेता मंगल पांडे और अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो साल में 365 दिन काम करता है। चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टियां सो जाती हैं जबकि भाजपा फिर भी काम करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति का अहम रोल रहा है। जयराम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में फ्रंट फुट पर रहकर काम किया है। यही कारण है कि इस बार हिमाचल में भाजपा दोबारा मजबूत सरकार बना रही है और पांच साल वाला रिवाज भी बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में मंगल पांडे ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है और चुनाव को लेकर बनाई गई योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुईं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान मिसाल पेश की है। उन्होंने मतदान तक घर-परिवार छोड़कर दिन-रात एक कर दिए। चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा गया और प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में सभी नेताओं ने अच्छा काम किया। उल्लेखनीय है कि मतदान के बाद भाजपा नेताओं का यह पहला गेट-टू-गेदर है। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश में पहली बार चुनावों के दौरान इस बार किसी भी नेता का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है। आलाकमान ने भी चुनावों में उत्तम प्रबंध किया। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है। वहीं, डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है। 8 दिसंबर को भी अच्छा परिणाम आने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने हिमुडा को अपनी परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश : निदेशक मंडल ने 251 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना की मंजूर

एएम नाथ। शिमला :  आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही तथा प्रस्तावित सभी विकास परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण किए वितरित

एएम नाथ। कुल्लू 18 जुलाई :  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा …अधिकारियों को सभी घोषणाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देश दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैडीकल कालेज चम्बा में MBBS प्रशिक्षु से रैगिंग, 13 प्रशिक्षु चिकित्सकों से हुई पूछताछ

मैडीकल कालेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी को तत्काल जांच के आदेश दिए जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. पंकज गुप्ता एएम नाथ। चम्बा : ...
Translate »
error: Content is protected !!