भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

by
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है। दो से तीन दिन के भीतर ऊना में भी चुनाव के दावे किए जा रहे हैं।
 6 जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने :  भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि शिमला जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बलसन से संबंध रखने वाले केशव चौहान को मिली है। शिमला के अंतर्गत महासू का जिला अध्यक्ष अरुण फालटा को चुना गया। कांगड़ा के नूरपुर का जिला अध्यक्ष राजेश काका, हमीरपुर का राकेश ठाकुर, बिलासपुर का कृष्ण लाल चंदेल, कांगड़ा का सचिन शर्मा और किन्नौर का जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू को चुना गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कुल 16 संगठनात्मक जिले हैं। 15 जिलों को अध्यक्ष मिल चुके हैं। वहीं, रविवार को भाजपा ने नौ संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग सख्त : DC-SSP से 30 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

राजपुरा/पटियाला। राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पटियाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र भी एचआईवी की चपेट में : नशे की सुई से बंट रही बीमारी

एएम नाथ। शिमला :  नशे की बुरी लत और दूसरे घातक बीमारी। प्रदेश में कई युवाओं की ऐसी हालत है। नशे की सुई से किए जाने वाले नशे से हिमाचल प्रदेश में एचआईवी जैसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में भूस्खलन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है।...
Translate »
error: Content is protected !!