भाजपा नेता की महिला रिश्तेदार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

by
जालंधर  : पंजाब के जालंधर जिले में भाजपा नेता की महिला रिश्तेदार की हत्या मामले का खुलासा किया है। 2 मई को जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित कोठी नंबर 325 में भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक हिक्की की ताई, विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या कर दी गई।
बताया गया कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। इस घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें 1 मई को हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी कार्तिक रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और 2 मई को अड्डा चौकी की पुलिस ने हत्या की धारा 103 के तहत FIR दर्ज की थी। बताया गया कि हत्या उस वक्त हुई थी, जब महिला घर में अकेली थी।
कौन है आरोपी ?
पुलिस ने बताया कि आरोपी 21 साल का कार्तिक रेड्डी है, जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है। आरोपी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार में मां और बहन हैं, जबकि पिता का निधन हो चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले घर की रेकी की थी और फिर पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी घर से दो चूड़ियां और दो अंगूठियां चोरी करके फरार हो गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के परिवार पर लोन था, जिसे चुकाने के लिए उसने यह अपराध किया। पुलिस ने यह भी बताया कि कार्तिक पर एक लाख रुपये का एजुकेशन लोन भी था। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल के कमरे में पहुंची : पति को भनक लगी, पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा : कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ा……

यूपी के कासगंज से सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। महिला डॉक्टर करीब एक साल से अपने पति से अलग...
article-image
पंजाब

चोरी के बाईक स्मेत एक बाईक चोर काबू

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर शहर रोड पर गांव देनोवाल खुर्द के मोड़ के पास नाकाबंदी दौरान एक बाईक चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है।              ...
article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती मंडियों में गेहूं की खरीद मुकम्मल – चेयरमैन बलदीप सैनी 

गढ़शंकर,  25 मई:  सीजन 2025 दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम मुकम्मल हो गया है। इस संबंधी जानकारी देते मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन सरदार बलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!