निमिषा मेहता की अगुवाई में गढ़शंकर में भाजपा का 42वा स्थापना दिवस मनाया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 42वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक निमिषा मेहता की अगुवाई में मनाया। इस दौरान सभी मंडलों के प्रधान व कार्यकर्ता व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले भी विशेष रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में निमिषा मेहता ने सभो लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बेशक भाजपा ने अपने बलबूते पर 12 वर्ष के बाद चुनाव लड़ा है और विपरीत परिस्थितियों के वावजूद बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 25 हजार मत हासिल किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीब लोगों के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिले इसलिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। इस दौरान मास्टर सरवन राम सिधू मोरांबाली, करनैल सिंह प्रधान गढ़शंकर, अश्विनी राणा, जसविंदर राणा व प्रदीप रंगीला ने भी संबोधित किया। समारोह में अमनदीप सिंह बैस, दलविंदर सिंह मेघोवाल, चूहड़ सिंह नंबरदार, बलविंदर सिंह पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह बंगा सरपंच, बलबीर सिंह बिंजो, मनोहर लाल, बलवंत सिंह, मनजीत सिंह पखोवाल, संजीव राणा, किरपाल पाला एमसी व बलविंदर मरवाहा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने स्टूडेंट्स की टीचिंग स्किल और बेस्ट टीचिंग एड के लिए कॉम्पिटिशन करवाए : टीचिंग ऑफ मैथेमेटिक्स में सिमरन कौर ने पहला, दिलजीत ने दूसरा और अविनंदनी ने तीसरा स्थान किया हासिल

गढ़शंकर। खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की गाइडेंस और एजुकेशन डिपार्टमेंट की हेड डॉ. संघा गुरबख्श कौर की देखरेख में, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा पंजाब प्रदेश कमेटी की घोषणा : महिला र्मोचा को जय इंदर कौर अध्यक्ष, 12 उप प्रधान, 5 जर्नल सेक्र्रेट्री, 12 स्टेट सेक्रेट्री्र, 21 सदस्य कोर ग्रुप/ कमेटी में और 5 सदस्य सपैशल इनवाईटी कोर ग्रुप/ कमेटी के नियुक्त

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सलाह मशविरा के बाद 68 सदस्यों बाली प्रदेश कमेटी की सूची प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने और भाजपा पंजाब ने...
article-image
पंजाब

शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा : तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाला नौशाद बोकारो से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!