सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग और संगीत का जादू – होशियारपुर नेचर फैस्ट-2025, कुदरत के करीब पहुंचने का अनोखा संगम

by
 ट्रेकिंग, साइक्लोथोन, किड्स कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भारत-पाक क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ
होशियारपुर, 23 फरवरी: शनिवार शाम को पर्यटकों ने जहां सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग का लुत्फ उठाया वहीं रविवार सुबह ट्रैकिंग कर कुदरत को करीब से देखा। रविवार को लोगों ने साइक्लोथोन, किड्स कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भारत-पाक क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का जमकर उठाया।
 शनिवार की शाम होशियारपुर के नेचर फैस्ट-2025 के तहत सोलिस ठरोली में पर्यटकों ने नाइट कैंपिंग का आनंद लिया। इस दौरान नाइट लाइव बैंड ने समां बांधा, जिसमें गोल्डन नूर म्यूजिकल ग्रुप की ज्योति सूरी, तान्या सूरी और सतीश सिल्ही उप्पल ने अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
                           रविवार सुबह लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने साइक्लोथोन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन को जिला प्रशासन, फिट बाइकर्स क्लब और सचदेवा स्टॉक्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान सचदेवा स्टॉक्स से परमजीत सिंह सचदेवा भी मौजूद थे।
               वन चेतना पार्क में आयोजित किड्स कार्निवल में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता समेत कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने तंबोला, म्यूजिकल चेयर, क्लोन फेस गेम, स्पिन ए व्हील, थिंक एंड आंसर, पेयर गेम और सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप का आनंद लिया। वनपाल नार्थ सर्कल होशियारपुर डॉ. संजीव कुमार तिवाड़ी की देखरेख में बच्चों ने नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर का दौरा भी किया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार और डॉ. तिवाड़ी ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
लाजवंती स्टेडियम में आयोजित भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग ने दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया। खेल प्रेमियों ने इस मौके का भरपूर लुत्फ उठाया और स्टेडियम में माहौल क्रिकेट प्रेम से सराबोर हो गया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को कुकानेट-देहरियां में ऑफ-रोडिंग एडवेंचर होगा। वहीं, स्टेडियम में काइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 25 फरवरी को नेचर रिट्रीट, चौहाल में पर्यटक बोटिंग और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। शाम को प्रसिद्ध गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति देंगे और इसी के साथ नेचर फैस्ट-2025 का भव्य समापन होगा।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि ‘नेचर फैस्ट होशियारपुर’ का उद्देश्य पर्यटकों को होशियारपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की असीम संभावनाओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल एडवेंचर और मनोरंजन का संगम है, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैकड़ों लोग आंखों की बीमारी लेकर लौटे….. गए थे गंजेपन का इलाज , 65 लोग अस्पताल में भर्ती; संगरूर में फ्री हेयर ट्रीटमेंट कैंप बना मुसीबत

संगरूर :  संगरूर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां काली माता मंदिर में गंजेपन के इलाज के लिए लगाया गया एक कैंप लोगों के लिए आफत बन गया। दरअसल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाति जनगणना पर कांग्रेस का PM मोदी को पत्र….. खरगे-राहुल ने मौजूदा प्रश्नावली रद्द करने की मांग की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने मौजूदा प्रश्नावली को रद्द कर राजनीतिक...
article-image
पंजाब

विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की जानकारी होगी एकत्रित

चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्षेत्र के समाजसेवी लोगों ने बीडीसी नवांशहर में किया रक्तदान  

गढ़शंकर, 21 जुलाई : क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर में रक्तदान किया गया। हरजीत सिंह डानसीवाल ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और रक्तदान किया जिसे...
Translate »
error: Content is protected !!