700 संख्या मरीजों का चैकअप कर मुफ्त दवाइयां की वितरित : हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली द्वारा वार्षिक निशुल्क कैंसर एवं सामान्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

by
गढ़शंकर :  हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की याद में एनआरआईज 15वां मुफ्त कैंसर और जनरल मैडीकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 700 संख्या मरीजों का चैकअप कर मुफ्त दवाइयां वितरित की ।
इस अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने विशेष रूप से पहुंचकर आयोजकों का हौसला बढ़ाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अवतार सिंह बराड़ ने बताया कि विश्व कैंसर केयर व कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पहुंचकर मरीजों की निशुल्क जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की।
डॉ. अवतार सिंह बराड़ ने बताया कि प्रवासी भारतीयों के विशेष सहयोग से हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट वर्ष 2012 से लगातार क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए गांव मोरांवाली में कैंप लगाता आ रहा है।  तथा इसके अलावा संस्था विभिन्न गांवों में भी कैंप लगाती है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के दौरान चयनित मरीजों को गांव में स्थापित मेडिकल स्टोर पर पूरे वर्ष निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं। इस अवसर पर आयोजकों ने गणमान्य व्यक्तियों को विशेष सम्मान से भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा मानवाधिकार आयोग : पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी

शाम चौरासी और गढ़शंकर की आयोजित जन सुनवाई शिविरों में सुनी लोगों की सम्सयाएं व्हाट्सएप नंबर 9855475547 पर दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत गढ़शंकर : पंजाब राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार...
article-image
पंजाब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे सरकार : डल्लेवाल

अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में दोषियों के...
article-image
पंजाब

टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, पीएनसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसएमओ डॉ. रघबीर

समूह सुपरवाइजरों , एलएचवी और हेल्थ इंस्पेकटरों की बैठक गढ़शंकर ।टीकाकरण, गर्भवतियों की देखभाल, एएनसी, पीएनसी में सुधार के लिए एसएमओ पोजी डॉ. रघबीर सिंह द्वारा समूह सुपरवाइजरों, एलएचवीज और हेल्थ इम्सपेक्टरों की एक...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 14 फरवरी: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार के निर्देशों अनुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के कुशल मार्गदर्शन में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!