भाजपा नेता लालपुरा की संस्था ‘इंसानियत पहले’ द्वारा कैंसर, रक्त एव आंखों की जांच का विशाल कैंप आयोजित

by

सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया-
गढ़शंकर, 20 नवम्बर: भाजपा के रूपनगर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की संस्था इंसानियत पहले द्वारा ग्लोबल पंजाब एसोसिएशन के सहयोग से गढ़शंकर तहसील के गांव अचलपुर में विशाल कैंसर, खूनदान और आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लालपुरा ने खुद अपनी जांच करवाई और शिविर की शुरुआत करवाई। इस मौके अजयवीर सिंह लालपुरा ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टर धरमिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक बड़ी टीम मरीजों की जांच के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान मैमोग्राफी, सर्वाइकल कैंसर, पैप्समेयर, बोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ओरल, थ्रोट आदि सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच के लिए महंगी जांचें निशुल्क की गई। उन्होंने बताया कि जांच में संदिग्ध मरीजों को आगे की चिकित्सकीय सलाह के लिए अलग से सूचीबद्ध किया गया, जबकि इंग्लैंड की विशेष स्क्रीनिंग मशीनों से लैस बस से क्षेत्र के लोगों की विशेष नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर संगठन के स्वयंसेवक और प्रमुख भाजपा नेता राणा राज कुमार हरवां ने लालपुरा परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लालपुरा परिवार पहले से ही बड़े ज़ोरों के साथ क्षेत्र की सेवा कर रहा है। अब लालपुरा परिवार के सहयोग से क्षेत्र में सेवाओं को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत (प्रिंस) राणा ने शिविर में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस बीच, डॉ ढिल्लों ने कहा की छोटी-छोटी शारीरिक समस्याओं को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और कई बार ये लक्षण कैंसर से जुड़े होते हैं, अगर समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो इस बीमारी का इलाज संभव है और मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में महंगे टेस्ट नि:शुल्क किए गए हैं, जिसके लिए अजयवीर सिंह लालपुरा बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवी परमजीत सिंह रौलूमाजरा, जसवीर कौर, विष्णु भटनागर ने शिविर की सफलता के लिए विशेष सेवा की। इस अवसर पर नेता लालपुरा को स्थानीय लोगों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीत क्षेत्र विजय कश्यप, वरिष्ठ नेता प्रदीप रंगीला, महामंत्री आलोक राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सोनू, बीसी मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल हरमां, वरिष्ठ नेता राजिंदर राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राणा, बीत वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस, स्कूल प्रबंधक सुच्चा सिंह बराड़, राजिंदर राणा, गोल्डी राणा, प्रेस सचिव संजीव राणा, जगजीत सिंह राणा, मा. अमरीक सिंह, सुखबीर हैबोवाल, जसपाल भट्टल, करण राणा गद्दीवाल, प्रिंस राणा हरवां, बलवीर राणा हरवां आदि सहित अन्य पदाधिकारी व हस्तियां उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया : कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन राशि शीघ्र की जाएगी जारी लोकार्पण

एएम नाथ। शाहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा विपक्ष के विरोध के बावजूद कई महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस अभियान के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत : जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

चंडीगढ़ : हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में...
Translate »
error: Content is protected !!