भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का सयुंक्त किसान र्मोचे ने बीनेवाल में किया घेराव

by

गढ़शंकर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बीनेवाल में एक धार्मिक स्थल पर आने की सूचना मिलते ही बीत किसान र्मोचा से संबंधित किसान वहां पर पहुंच गए और वहां दो घंटे प्रर्दशन किया और जब वह वहां से निकलने लगे तो उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने काफी मशक्त के बाद उन्हें वहां से निकाल दिया।
सयुंक्त किसान र्मोचे के गरीब दास बीटन, आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशिक महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल की अगुआई में कार्याकर्ताओं ने कृषि कानूनों को केंद्र की मोदी सरकार दुारा रद्द ना करने को लेकर भाजपा के पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का विरोध किया और कहा कि जव तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तव तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के खिलाफ जमकर दो घंटे नारेवाजी करते हुए कृषि कानूनों को रद्द करने व एमएसपी की गरंटी देने की मांग की गई। दो घंटे में भारी पुलिस आने के बाद अश्वनी शर्मा बाहर आए तो कार्याकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और अश्वनी शर्मा के खिलाफ जोरदार नारेवाजी की गई। इस वीस पुलिस के साथ मौजूद किसानों की हाथोपाई हुई और काफी मशक्कत के बाद पुलिस भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी निकालने में कामयाव हुई। इस समय पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलभूशन कुमार, जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवाल, प्रवीण राणा वीनू,दविंद्र सिंह, सरपंच दविंद्र देबी टिब्बियां, जंग बहादर काकू, सतीश शर्मा, अमरीक बीटन, रजिंद्र सिंह राणा, ओकांर धीमान, अश्वनी धीमान, देव, सीतू पंच, जसविंदर सिंह, राकेश कुमार, राम पाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

लुटेरे पंजाब में घुस गए -दिल्ली को बर्बाद करने के बाद …अपनी हरकतों से बाज आंए नहीं लोग ईंट मारेंगे : सिरसा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की ओर से ‘शिक्षा क्रांति’ के जरिए टीचर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स खुलवाने के आदेश पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण...
article-image
पंजाब

लूटे हुए सोने के गहनों , मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित सहित 1 गिरफ्तार  

गढ़शंकर, 3 अप्रैल : एसएसपी सुरिंद्र लांबा व सरबजीत सिंह बाहिया की निगरानी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख...
article-image
पंजाब

वर्ल्‍ड हार्ट डे पर 250 लोगों ने ‘वॉकथॉन’ में हिस्सा लिया : क्या खाते हैं, क्या महसूस करते हैं और क्या करते हैं हर चीज का असर आपके हार्ट पर पड़ता -डॉ. रवि कुमार

होशियारपुर, 29 सितंबर: मिनी सचिवालय के कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ सहित लगभग 250 लोगों ने शुक्रवार को यहां एक ‘वॉकथॉन’ में भाग लिया। वर्ल्‍ड हार्ट डे के...
Translate »
error: Content is protected !!