भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

by

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा के मुद्दों का समाधान करें और विकास की पटरी से उतर रहे प्रदेश का ध्यान रखें। एक के बाद एक कई डेडलाइन समाप्त हो गई लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला का कैंपस निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो पाया। इसलिए प्रमुखता के आधार पर धर्मशाला कैंपस के निर्माण का रास्ता साफ करें। सुक्खू सरकार ने अपने आधा से ज्यादा समय प्रदेश के लोगों को मुद्दों को अनदेखा करने में गुजार दिया है। आगे का समय सरकार अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन और गारंटियों के पूरा करने में लगाएगी तो बहुत मेहरबानी होगी। मात्र 30 करोड़ रुपए सरकार द्वारा न दिए जाने की वजह से धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। यह कार्य रोकने के पीछे उनकी क्या मंशा है, यह प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं। इस कैंपस निर्माण से धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री सिर्फ कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित करने की झूठी घोषणा करते हैं जबकि धर्मशाला के विकास में और चार चांद लगाने वाली परियोजनाओं को रोक कर रखते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा में पूर्व सरकार द्वारा शुरू करवाए गए कामों को प्रमुखता के आधार पर आगे बढ़ाएं जिससे उनके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। पूर्व सरकार की सारी योजनाओं का बजट डाइवर्ट करने से लेकर अन्य प्रकार से सरकार में अड़ंगे लगाएं, जिसकी वजह से जो काम अब तक पूर्ण हो जाने चाहिए थे वह शुरू भी नहीं हो पाए। इसी के साथ ही सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के क्षेत्रों में भेदभाव किया जा रहा है। एक सरकार के रूप में अन्य पार्टी द्वारा जीते गए क्षेत्र में विकास कार्य को रोकना या प्रभावित करना सर्वथा अनुचित है। इसलिए सरकार प्रदेश के लोगों को इस आधार पर प्रताड़ित करना बंद करें। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर विकास के कार्य केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं के जरिए ही हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र विशेष के साथ सरकार का यह भेदभाव अनैतिक है। इसलिए ऐसा करना प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में नहीं है।
नेता प्रत्यक्ष आज आज कांगड़ा में आयोजित 46वें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं में संगठन, राष्ट्रवाद और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने का मंच है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. क्षमा मैत्रेय जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके विचारों ने न केवल युवाओं को दिशा दी, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी शक्ति की भूमिका को भी और अधिक स्पष्ट किया।
एबीवीपी के इस प्रांत अधिवेशन से निश्चित ही नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठन को और मज़बूती मिलेगी। इस मौके पर उनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीराम रथ यात्रा का नौवें दिन झाड़माजरी , बरोटीवाला में जगह जगह भव्य स्वागत

बद्दी 18 जनवरी (तारा) : रथ यात्रा अभियान के नौवें दिन भव्य श्री राम ज्योति रथ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में अयोध्या से आई पवित्र ज्योति का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान- निवेदिता नेगी

मंडी, 11 जनवरी। जिला मंडी में मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों के अधिकारों, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीली दवाओं व शोषण से बचने के तरीकों बारे आम जनमानस...
Translate »
error: Content is protected !!