भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन संभावना के कयास तेज : भाजपा के पंजाब प्रभारी ने गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव

by

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव करीब हैं और राजनीतिक दल गठबंधन की गांठें सुलझाने के साथ ही कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। पंजाब में कभी साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी  और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं।  इसे लेकर बीजेपी के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बयान ने कयासों को और हवा दे दी है।

                  पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रुपाणी ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करना है या नहीं, इसे लेकर कोई भी फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा  विजय रुपाणी ने आगे कहा कि बीजेपी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने यहा भी कहा कि पार्टी ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’ नारे के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। विजय रुपाणी ने यह भी कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में तीन दिन तक पंजाब बीजेपी की बैठकें होंगी। उन्होंने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

 नीतीश कुमार को ‘INDIA’ का संयोजक बनाने की क्यों हो रही बात :  गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब बीजेपी के प्रभारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी पूछताछ के लिए बुला रही है और वह इस मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के बुलाने पर अरविंद केजरीवाल का रुख देखकर ऐसा लगता है कि जरूर उनकी मामले में संलिप्तता है। रुपाणी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर केजरीवाल पाक साफ हैं तो उनको ईडी के सामने पेश होकर अपनी बात रखनी चाहिए ।

मिशन 2024: दक्षिण का दुर्ग भेदने मैदान में उतरे पीएम मोदी, क्या है बीजेपी का ‘साउथ प्लान’ :  गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने नए कृषि कानून से संबंधित बिल संसद से पारित होने के बाद इसके विरोध में बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था। अकाली दल एनडीए की स्थापना के समय से बीजेपी के साथ था। अब जबकि केंद्र सरकार नए कृषि कानून वापस ले चुकी है, अकाली दल के फिर से एनडीए में लौटने की चर्चा भी समय-समय पर सियासी गलियारों में होती रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी।...
article-image
पंजाब

उम्रकैद की सजा – तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने सुनाई

चंडीगढ़, 25 दिसंबर । पंजाब में आतंकवाद के दौरान फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस...
article-image
पंजाब

34 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 19 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक बलकार सिंह उर्फ ​​बिल्ला पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव नंगल खुर्द, थाना माहिलपुर को 34 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता को दिखाया भाजपा ने बाहर का रास्ता : पंजाब भाजपा ने अपनी तेज तरार नेता निमषा मेहता सहित चार को किया पार्टी से बाहर

गढ़शंकर : पंजाब भाजपा दुारा भाजपा नेत्री हलका गढ़शंकर की इंजार्च निमषा मेहता सहित चार नेताओं को पार्टी के बाहर कर दिया है। पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता दुारा जारी पत्र मुताबिक निमषा...
Translate »
error: Content is protected !!