भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

by

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक सुंदर गुलदस्ते की तरह है, जहां बसने वाले अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों के लोग फूलों की तरह मिल जुल कर रहते हैं और एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं। सांसद तिवारी क्रिसमस के शुभ अवसर गांव ओड़ स्थित चर्च में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान सांसद तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को क्रिसमस के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी भाईचारे व सदभाव की सोच पर विश्वास करती है। पार्टी के नेताओं ने समय-समय पर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार हमें आपसी भाईचारे व सदभाव के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। हमें दूसरों की मदद व सबके भले के लिए काम करना चाहिए। भारत देश एक सुंदर गुलदस्ते की तरह है, जहां बसने वाले अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों के लोग फूलों की तरह मिल जुल कर रहते हैं और एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं।
जहां अन्य के अलावा, पास्टर अमृत संधू, दरवजीत पुनी, सुखविंदर धावा, जतिंदर कौर मोंगा, शुभ सैनी, सरपंच जगराज, पंच सुरिंदरपाल, भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

1600 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1600 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर...
article-image
पंजाब

बाबा चरनजीत सिंह ने 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे

गढ़शंकर, 25 जनवरी: डघाम गांव में बाबा चरणजीत सिंह जी ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, मोजे, कोट, टोपियां, मफलर आदि वितरित किए। बाबा जी हर साल जनवरी महीने में...
article-image
पंजाब

काका राम सैनी चैरिटेबल ट्रस्ट के विकास हेतु सौंपी सांसद मनीष तिवारी ने 5 लाख रुपए की ग्रांट :

रोपड़, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को और आगे बढ़ते हुए आज रोपड़ के वार्ड नंबर 11 स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!