भारत ने किया अमेरिका और चीन का चुपचाप कर दियासुपड़ा साफ : कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

by

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको चौंका दिया है।

सबसे खास बात तो ये है कि भारत के इस एक्शन से चीन और अमेरिका सिर्फ मुंह ताकते रह गए हैं। जी हां, भारत ने अमेरिका को आईफोन एक्सपोर्ट करने के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। भारत के द्वारा अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले आईफोन की संख्या में इस साल अप्रैल के महीने में, पिछले साल के मुकाबले 76 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। कैनालिस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के महीने में भारत ने अमेरिका को तकरीबन 30,00,000 आईफोन निर्यात किए गए हैं।

गिर गई चीन की शिपमेंट :  आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 के अप्रैल महीने में चीन की शिपमेंट में 76 प्रतिशत गिरावट आयी है। चीन ने अप्रैल के महीने में अमेरिका को 9 लाख आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं। ये बढ़त ऐसे समय में आयी है, जब ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण से पैदा हुए टैरिफ वॉर के बीच एप्पल ने अपनी मेड इन इंडिया स्कीम में तेजी लेकर आयी है। अब ओमडिया का हिस्सा बन चुके कैनालिस ने ये जानकारी दी है कि उन्होंने कस्टम रिकॉर्ड और आईफोन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये आंकड़े जमा किए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के मौजूदा टैरिफ पॉलिसी के अंतर्गत चीन से आने वाले आईफोन पर अभी भी 30 प्रतिशत एडिशनल टैरिफ लगता है, जबकि भारत सहित बाकी देशों के लिए बेसलाइन टैरिफ रेट 10 प्रतिशत है।

अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले मेक इन इंडिया आईफोन केवल चीन के लिए ही नहीं बल्कि अमेरिका के लिए मुसीबत साबित हो सकता हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ना तो एप्पल की मेड इन इंडिया को हजम कर पा रहे हैं और ना ही भारत की तरक्की को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग बंद करने को कहा था। हालांकि जब एप्पल ने अपने प्लान तो नहीं बदला, तो एप्पल के सीईओ टिम कुक को ट्रंप ने सीधी धमकी दे दी है कि अगर उन्होंने अमेरिका आने वाले आईफोन का प्रोडक्शन भारत या किसी और देश में जारी रखा तो कंपनी को 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हवा की रफ्तार से बात करने वाली इस कार की भारत में एंट्री : 3 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली से अयोध्या

नई दिल्ली : लक्जरी सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Macan EV का भारत में खुलासा कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो वेरिएंट हैं लेकिन भारत...
article-image
पंजाब

थैलेसीमिया के मरीजों को अब ब्लड फिल्टर के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशानः DC कोमल मित्तल

सिविल अस्पताल में थैलेसीमिया के 40 बच्चों के इलाज के लिए रहेगी आसानीः डा. सीमा गर्ग होशियारपुर, 6 अगस्त :डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के प्रयासों से लुधियाना ब्रेवरेज बाटलिंग प्लांट की ब्रांच मिंट मेड,...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
पंजाब

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर । थाना चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में  पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि गांव चक्क गुरु के...
Translate »
error: Content is protected !!