भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

by

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग
शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 सितंबर 2023 तक सतलुज नदी के साथ पंदोआ में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ होटल पीटरहॉफ शिमला से होगा। चैंपियनशिप के शुभारंभ से पूर्व एक फ्लैग मार्च रिज से शुरू होकर चौड़ा मैदान तक निकला जायेगा जिसमें हर एक टीम के साथ दो बच्चे सम्बंधित देश का झंडा और प्लेकार्ड लेकर मार्च करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला, मिक्स एवं पैरा राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व की 20 टीमों के लगभग 180 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि गत दिनों उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को पूर्ण करने हेतु अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है जिसमें वित्त, प्रशासनिक और तकनीकी समिति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों द्वारा एक पौधा भी रोपित किया जाएगा।
इस बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, वर्ल्ड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शौकत सिकंद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा का मकसद स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश व प्रदेश में एक अलग पहचान देना : डीसी

सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा ऊना : डीआरडीए ऊना में आज सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी का निधन – डेरा बाबा नारी में करें अंतिम दर्शन : तीन मार्च को होगा संस्कार

रोहित जसवाल। ऊना :  श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज वेदांताचार्य एवं विद्यालंकार अधिष्ठाता डेरा रुद्रानंद जी आश्रम नारी ने देह त्याग दी और ब्रहमलीन हो गए। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सुबह अंतिम सांस...
Translate »
error: Content is protected !!