भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण : कर्नल पुष्विंदर कौर

by
नाहन, 12 फरवरी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने दी।
उन्होने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है । अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की भर्ती संबंधी पात्रता व शर्ते भी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक हैं जिन्हें उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए देख सकते है।
उन्होने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं। उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया की वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्क में सबके सामने ही एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं : लड़का और लड़की पार्क में ही वो सब करने लगे

कोलंबिया : कई बार कपल यह भूल जाते हैं कि वह पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ऐसे कपल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘नौकरी में प्रमोशन मौलिक अधिकार नहीं’, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया है, जिसने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर चर्चा तेज कर दी है. कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब पहली बार विधायक चुना गया था ,तब कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों में सड़क सुविधा नहीं थी ,आज हर पंचायत सड़कों के साथ जुड़ी, गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया – अनिरुद्ध सिंह

एएम नाथ। शिमला :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज ढली पंचायत के लिए नए भवन का बनाने की घोषणा की। नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी : आज नूरपुर में 14वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नूरपुर के कैंप परिसर में एनडीआरएफ का 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्थापना...
Translate »
error: Content is protected !!