भारतीय सेना और केंद्रीय संचार ब्यूरो ( सीबीसी ) ने अग्निपथ योजना के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया

by

ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के लिए जिला होशियारपुर के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को ऑनलाइन लिंक किया गया
अग्निपथ योजना की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) की अंतिम तिथि 15 मार्च
तलवाड़ा : केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना और प्रसारण मंत्रालय और जोनल भर्ती कार्यालय (जोनल आरओ), भारतीय सेना, जालंधर की ओर से बड़ी संख्या में युवाओं को अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है सेना के तीनों अंगों में अग्निवीर योजना के साथ-साथ जूनियर कमीशंड अधिकारियों और कमीशंड अधिकारियों के रूप में शामिल होने के इच्छुक युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से एमआरपीडी गवर्नमेंट कॉलेज तलवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम- कम-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल जयवीर सिंह, निदेशक भर्ती जोनल आरओ. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि जिला रोजगार सृजन कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) जालंधर के प्रमुख फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जोनल आरओ. ने पंजाब में जागरूकता अभियान के लिए सीबीसी के साथ समन्वय कायम किया है।
कार्यक्रम स्थल पर मआरपीडी सरकारी कालेज व सरकारी आईटीआई तलवाड़ा के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कर्नल जयवीर सिंह निदेशक भर्ती जोनल आरओ ने उन्हें अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होने के लिए आवश्यक मानदंडों और दस्तावेजों के बारे में अवगत कराया। आवश्यक ऊंचाई और वजन मापने का एक औपचारिक प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को रैली शुरू होने से पहले ड्रग टेस्ट पास करना होगा। शरीर पर टैटू बनवाने की बिल्कुल अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भारतीय सेना की खड़ग भुजा के रूप में जाना जाता है और राज्य से बड़ी संख्या में युवा मातृभूमि की सेवा के लिए सेना में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि तलवाड़ा और होशियारपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर सैनिक और सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के लिए ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की पहल पर अग्निपथ योजना के बारे में पूरे जागरूकता कार्यक्रम का जिले के लगभग सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेजों में सीधा प्रसारण किया गया, , जिसको वास्तविकता में बदलने के लिए जिला रोजगार सृजन कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह द्वारा ने सक्रिय सहयोग दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा पहली अप्रैल से पंजाबियों को लूटने की तैयारी 

प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का भाग सिंह अटवाल (कनाडा) ने किया कड़ा विरोध- गढ़शंकर, 24 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से अन्य सहित पंजाबियों को लूटने की तैयारी कर ली...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब ने 25 के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की 

गढ़शंकर, 7 फरवरी: ईवीएम के खिलाफ, नशे के खिलाफ और सरकार की अत्याचारी, जन-हत्याकारी नीतियों के खिलाफ अंबेडकर सेना ने 25 फरवरी को गढ़शंकर में एक विशेष बैठक में भाग लेने के लिए अंबेडकर...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर । जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब (रजि.) डघाम के सहयोग से गांव के प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्‍टेबल से रेप : करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही थी यूपी पुलिस की महिला जवान

कानपुर :  सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठा कर खेत में दबोचकर रेप...
Translate »
error: Content is protected !!