भारी बर्षा के कारण जिला चंबा में 434 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए का नुकसान : DC मुकेश रेपसवाल

by

जिला चंबा में आपदा में हुए नुकसान का अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा ; जिला चंबा में भारी बारिश के कारण हुई क्षति का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की एक अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने जिला चंबा का दौरा किया। टीम द्वारा जिला चंबा के विभिन्न उप मंडलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात बाद दोपहर टीम द्वारा जिला प्रशासन चंबा के अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग विद्युत विभाग शहरी विकास विभाग इत्यादि से संबंधित आपदा प्रभावित योजनाओं को हुई क्षति बारे विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने केंद्रीय टीम प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया, तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित क्षति बारे विस्तृत जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण 43432.73 लाख रुपए की क्षति हुई है, जिसमें कृषि व बागवानी विभाग को 2086.1 लाख रुपए, लोनिवि विभाग को 24461.50 लाख रुपए, जल शक्ति विभाग को 12586.58 लाख रुपए, एचपीएसईसीएल को 654.03 लाख रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग को 1264.55 लाख रुपए, उच्च शिक्षा विभाग को 256.35 लाख रुपए, प्रारंभिक शिक्षा विभाग को 55.95 लाख रुपए तथा मत्स्य पालन विभाग को 34.21 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिला में विभिन्न प्रकार के 8608 मकान व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे 189.30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है इसके अलावा वन विभाग को 141.76 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 87 लाख, नगर परिषद चंबा में 4.5 करोड़ तथा नगर परिषद डलहौजी में 3.40 करोड़ का नुकसान हुआ है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने अपने विभागों की प्रभावित योजनाओं व कार्यों को हुई क्षति बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिला चंबा में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत आकलन रिपोर्ट केंद्र सरकार के संबंधित विभागों में प्रस्तुत कर शीघ्र राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरों के मैन डेज बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को शीघ्र भेजे जाएं ताकि यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव व रोकथाम के लिए भी और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम से व्यय मंत्रालय के उप सचिव कमलदीप वी पटेल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी दीप शेखर सिंघल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन ठाकुर, डीएफओ कृतज्ञ कुमार, वन अरनयपाल राकेश कुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग प्रमोद शाह, कृषि विभाग डॉ भुपेंद्र, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार, जल्द होगा आयोजन : केवल सिंह पठानिया

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर एएम नाथ। शाहपुर, 19 अप्रैल : शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर रोक

शुक्रवार तक एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा स्टॉक ऊना – जिला प्रशासन ऊना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अब इसके साथ इस्तेमाल होने वाले रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- DC अपूर्व देवगन

मंडी, 29 फरवरी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में किसानों के नाम पर शोर करने वाली कांग्रेस ने बढ़ाया पाँच गुना बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

अब बिजली के बिल से प्रदेश के किसानो को भी झटके दे रही है शुल्क की सरकार : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!