भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई वाहन शिमला के कुछ हिस्सों में दब गए : वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

by

शिमला: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद गुरुवार को आगे बढ़ा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मानसून 22 जून तक पहुंचने वाला था।

राज्य में मानसून का सबसे पहले आगमन 2000 में 9 जून और 2010 में 5 जुलाई को दर्ज किया गया था। राज्य में मानसून 2023 में 24 जून, 2022 में 29 जून, 2021 में 13 जून, 2020 में 24 जून और 2019 में 2 जुलाई को पहुंचा। शिमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई वाहन दब गए। वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

                             हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 26 जून तक सामान्य 84.3 मिमी बारिश के मुकाबले 39.5 मिमी बारिश हुई, जो 53 प्रतिशत कम है। अब तक राज्य के सभी 12 जिलों में कम बारिश हुई है। गुरुवार को मौसम विभाग ने जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से 10 जिलों में 28 जून से 1 जुलाई तक अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की “पीली” चेतावनी जारी की थी। इससे पहले, बुधवार को मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को कई अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की “नारंगी” चेतावनी जारी की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक होडां सिटी कार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर तीनों को ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी : मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को डोजियर तैयार करने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा माफिया की ओर से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के लिए 259 संपत्तियों की पहचान की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान : कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 समापन कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए दिया संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर बल बोले, केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं...
Translate »
error: Content is protected !!