भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है।

जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले सहित पूरे पंजाब में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण स्कूलों की ओर जाने वाले कई रास्ते पानी से भर गए हैं, जिसके कारण शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी/एलिमेंट्री शिक्षा) होशियारपुर को इस आदेश को लागू करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्नल बाठ से मारपीट का मामला : सीबीआई को जांच सौंपने के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की याचिका खारिज

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में पार्किंग विवाद को लेकर एक कर्नल और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों के कथित हमले से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण...
article-image
पंजाब

भंडारा 14 वें दिन में प्रवेश : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा धार्मिक स्थलों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय...
article-image
पंजाब

80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा : गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी

फरीदकोट : 1 अक्तूबर: बाघा पुराना ऐरिया के ट्रक आप्रेटर्स सचिव आरटीए फरीदकोट से अत्यंत दुखी दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण ट्रक आप्रेटर्स द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। ट्रक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया :छात्र-छात्राओं ने  इंडोर व आउटडोर पौधों के स्टॉल सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न स्टॉल लगाए

गढ़शंकर : स्थानीय  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में कॉलेज के कार्यकारी  प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया। लिबरल आर्ट्स सोसाइटी, ट्रिपल आई सोसाइटी, कंप्यूटर...
Translate »
error: Content is protected !!