भूकंप और अग्निकांड जैसे आपदा परिदृश्यों पर आधारित होगा अभ्यास – विपिन ठाकुर

by
राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर ऊना में बैठक आयोजित
ऊना, 5 जून। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने 6 जून को उपमंडल ऊना में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। विपिन ठाकुर ने बताया कि यह मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य भूकंप जैसी परिकल्पित आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों एवं आम जनता की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का मूल्यांकन करना है।
विपिन ठाकुर ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल के तहत दो परिदृश्यों को शामिल किया गया है। पहला, पेखूबेला स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) टर्मिनल में पेट्रोलियम थोक भंडारण इकाई में आग लगने और ढांचागत क्षति की स्थिति को लेकर होगा। दूसरा परिदृश्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊना (छात्र भवन) में आगजनी व संरचनात्मक नुकसान को लेकर होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य मुख्यालय से जैसे ही भूकंप आपदा से संबंधित परिकल्पित संदेश प्राप्त होगा, उपायुक्त कार्यालय में हूटर बजाया जाएगा। इसके साथ ही चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां सायरन के साथ रवाना होंगी और निर्धारित आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
तहसीलदार ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों का अभ्यास करें। सायरन बजते ही किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे जाकर सिर को हाथ से ढकना तथा खुले स्थान में सुरक्षित रूप से पहुंचना आदि प्राथमिक कदमों का पालन करें। उन्होंने उपमंडल ऊना के सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे मॉक ड्रिल में सक्रिय और समर्पित भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।
इन स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल
उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल ज़िले के विभिन्न उपमंडलों में आयोजित की जाएगी, जहां भिन्न-भिन्न परिकल्पित आपदा स्थितियों को आधार बनाकर राहत व बचाव गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। ऊना उपमंडल के अलावा अंब उपमंडल के अंब-नेहरियां रोड पर स्थित पिंडी दास आश्रम एवं आई हॉस्पिटल में भूस्खलन की स्थिति को आधार बनाया जाएगा। इसी तरह गगरेट उपमंडल में गगरेट-होशियारपुर रोड़ पर एके पुरी एचपी पेट्रोल पंप पर आगजनी की घटना और हरोली उपमंडल के टाहलीवाल स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड परिसर में फैक्टरी भवन की संरचनात्मक क्षति एवं अग्निकांड को परिकल्पित किया गया है।
इस अवसर पर बीएमओ ऊना डॉ राम पॉल शर्मा, कोऑर्डिनेटर डीडीमए ऊना धीरज कुमार, कार्यकारी अधिकारी एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी, नगर निगम ऊना के एसडीओ राजिंदर सैनी, वेटनरी ऑफिसर डॉ दीपशिखा सैनी, इंस्पेक्टर डीएफसीसी ऊना रजनी कालिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित पंजाब की झांकी

चंडीगढ़ : 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर निकलने वाली पंजाब सरकार की झांकी सिर्फ एक राज्य की प्रस्तुति नहीं होगी, बल्कि यह मानवता, आस्था और बलिदान की उस विरासत को सामने लाएगी,...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने फोकल प्वाइंट में स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन : पंजाब सरकार लघु उद्योगों के विकास के लिए वचनबद्धः ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 अगस्त: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि राज्य सरकार लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। वे आज फगवाड़ा रोड स्थित फोकल प्वाइंट...
article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!