भूतपूर्व सैनिको के आश्रितों से भाषा अध्यापकों के 7 पद भरने हेतू काउंसलिंग 11 जनवरी को

by

ऊना, 5 जनवरी – प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से बैच बाइज़ भाषा अध्यापकों के 7 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच बाइज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
उप निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान सहित जरूरी विभिन्न प्रमाण पत्रों संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापकों में अनारक्षित वर्ग में 4, ओबीसी वर्ग में 1 तथा एससी वर्ग के 2 पद अबतक के बैच से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते है जो भाषा अध्यापकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह भी उक्त काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223586, 223088 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कामगार कल्याण बोर्ड की महिला श्रमिक आवास योजना के तहत 3 लाख की राशि का प्रावधान : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष बोले, विधवा, एकल, निराश्रित तथा दिव्यांग महिला श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खब्बी धार पर्यटन स्थल का मामला जिला परिषद की बैठक में उठा : पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो खब्बी धार : जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार

एएम नाथ। चम्बा :   जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित हुई।   बैठक में जिला परिषद सदस्य करियाँ वार्ड मनोज कुमार ने वर्तमान में सुर्खियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागचला मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिले के सुंदरनगर-मंडी मार्ग पर नागचला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटे ने की पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या : शराब के नशे में बेटे का खूनी हमला, आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बढ़ेहर गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि शराब के...
Translate »
error: Content is protected !!