भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

by
ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 नवंबर से 20 जनवरी तक भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के एक माह के दौरान जिला ऊना में तक्सीम से संबंधित 406 मामले निपटाए गए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह के दौरान एक निर्धारित लक्ष्य के तहत भूमि तक्सीम से संबंधित कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
राघव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के निष्पादन के लिए रोजाना राजस्व अदालतों का आयोजन कर तक्सीम से संबंधित मामलों की सुनवाई करें तथा आगामी 20 जनवरी तक तक्सीम के अधिकतम मामलों को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजाना किए गए तक्सीम मामलों की कार्य प्रगति रिपोर्ट निरंतर जिला मुख्यालय में अवश्य प्रेषित करें तथा इसे आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उपायुक्त ऊना ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान किए गए कार्य प्रगति को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी प्रत्येक माह की एक व दो तारीख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाए जिसमें इंतकाल के साथ-साथ तक्सीम तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को भी निपटाए जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की खानगी तक्सीम तथा इंतकाल से संबंधित कोई भी मामला लंबित न हो।
बैठक में एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाना रोहित कंवर, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह सहित विभिन्न तहसीलों ब उप तहसीलों के नायव तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टे सहित 1 गिरफ्तार : 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64 हजार नकद भी बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू क्षेत्र में दबिश देकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 03 दिसंबर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!