भूस्खलन से 10 सड़कें बंद , हिमाचल प्रदेश में अब तक 175 करोड़ का नुकसान

by

एएम नाथ।  शिमला, 12 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में आई कमी से लोगों को राहत मिली है। राज्य में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों की बहाली का काम तेजी से जारी है।  राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक प्रदेश भर में सिर्फ 10 सड़कें हीं भूस्खलन से बंद रहीं।

शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में चार और कांगड़ा जिला व मंडी जिला में तीन-तीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। कांगड़ा जिला की बात करें तो इंदौरा, जयसिंहपुर और नगरोटा बंगवा उपमंडलों में एक-एक सड़क अवरुद्ध है। इसी तरह मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल में तीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 49 ट्रांसफार्मर भी खराब मौसम से ठप हुए हैं। इनमें मंडी जिला में 34 और चंबा जिला में 15 ट्रांसफार्मरों के बंद रहने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में 33 व सरकाघाट में एक और चंबा जिला के तीसा में 14 व चंबा उपमंडल में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला में एक पेजयल परियोजना भी बाधित हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में व्यापक बारिश की आंशका जताई गई है। आगामी 18 जुलाई तक राज्य में मौसम के खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को घनघोर बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिन से मानसून के मंद रहने से ज्यादा बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक मानसून की सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक राज्य में मानसून ने 27 जून को दस्तक दी थी और पिछले 15 दिनों में राज्य में मानसून की वर्षा से विभिन्न सरकारी विभागों को 175 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इनमें सर्वाधिक 105 करोड़ का नुकसान लोकनिर्माण विभाग को हुआ है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान वर्षा जनित हादसों में 49 लोगों की जान गई है और 71 घायल हुए हैं। इसके अलावा दो लोग लापता भी हुए हैं।

इस बार मानसून सीजन में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, बादल फटने और आसमानी बिजली की चपेट में आने से कोई मौत नहीं हुई हैं। राज्य में मानसून सीजन में सर्वाधिक 24 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई हैं। इसके अलावा नदी में बह जाने नौ, सर्पदंश से तीन, करंट से चार और पहाड़ी व ऊंचाई से फिसल कर गिरने की वजह से आठ व्यक्तियों की मौत हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम साफ रहने के बावजूद भी राहत नहीं, पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदेश में लोगों को अभी राहत...
Translate »
error: Content is protected !!