हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की पर मतगणना की तैयारियां पूरी

by

एएम नाथ। शिमला, 12 जुलाई : प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में मतगणना होगी, जबकि हमीरपुर के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से आरंभ होगी और मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और इनकी सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीते 10 जुलाई को करीब 71 फीसदी मतदान हुआ था। नालागढ़ में सबसे ज्यादा और देहरा में कम मतदान दर्ज किया गया था।

तीन सीटों पर उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। देहरा और नालागढ़ में पांच-पांच जबकि हमीरपुर में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। देहरा में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और भाजपा के होशियार सिंह के बीच है। हमीरपुर में कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा के आशीष शर्मा के बीच मुकाबला है। उधर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के केएल ठाकुर और कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा मैदान में हैं।

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इन तीनों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी और निर्दलीय विधायकों द्वारा इस्तीफे देने के कारण इस सीटों पर उपचुनाव करवाया गया है। खास बात यह है कि इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय विधायक इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा है। इन सीटों पर हार व जीत से सतारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन ये उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य

जिला चम्बा में 6 से 9 जुलाई तक किसान रजिस्ट्री हेतु विशेष अभियान का आयोजन :- डॉ. नितिन कुमार शर्मा एएम नाथ। चम्बा : कृषि विभाग द्वारा जिला चम्बा में आत्मा परियोजना के अंतर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
Translate »
error: Content is protected !!