भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू

by

भोरंज 02 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए और प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में शिशुओं को रागी के लड्डू और चूरमा प्रदान किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में भी लड्डू और चूरमा का वितरण आरंभ कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि भरेड़ी, धमरोल और ताल के सर्कल के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में सुपरवाइजरों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को लड्डू एवं चूरमा बांटा। जीत राम चौधरी ने बताया कि रागी और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज से तैयार किए जाने वाले व्यंजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें कई ऐसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जोकि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि रागी और देसी घी के पौष्टिक गुणों को देखते हुए ही उपायुक्त ने जिले के सभी छोटे बच्चों को रागी लड्डू एवं चूरमा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इससे इन बच्चों का सही पोषण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पौष्टिक एवं संतुलित आहार से बच्चा न केवल हृष्ट-पुष्ट होता है, बल्कि वह स्वस्थ भी रहता है तथा बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए, बच्चों के आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर सुपरवाइज़र सरोजां ठाकुर, अभिषेक ठाकुर और रवि कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी : 16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच :राम प्रकाश आरटीओ चंबा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी...
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

शिमला   :  जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2023 तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त शिमला, आदित्य नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनौड़े महादेव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका : मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए की साफ-सफाई

एएम नाथ : ऊना ,   ऊना प्रवास के दौरान बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका। इस दौरान उन्हीनों स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अतंर्गत मंदिर परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार के निकम्मेपन से हर साल बिना खर्चे वापस केंद्र को जा रहे करोड़ों रुपये : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार से पैसे देने की कमी नहीं राज्य सरकार की नीयत और विजन में है खोट, प्रदेश सरकार को असुविधा न हो इसलिए एडवांस में दिए 843 करोड रुपए कार्य समिति के गठन...
Translate »
error: Content is protected !!