भ्रष्ट मंत्रियों व अन्य के नाम व दस्तावेज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर पुलिस को दे : पंजाब के भले के लिए आए आगे

by

चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को और तेज करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से भ्रष्टाचारियों के नामों की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता मालविन्द्र सिंह कंग ने प्रेस कांफ्रैंस करके कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह कहते थे कि यदि मुख्यमंत्री मान उनके द्वारा भ्रष्टाचारियों के नाम मांगेंगे तो वह जरुर देंगे तो अब वह आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें अपील करते हैं कि पिछली सरकार दौरान जिन मंत्रियों तथा विधायकों ने भ्रष्टाचार किया है, उनके नाम उजागर करके पंजाब के भले में योगदान डालें।
गौर है कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने बीते दिन पूर्व मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को उन्होंने (कैप्टन अमरेन्द्र) से पिछली सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों तथा विधायकों के नाम पूछने का स्वागत किया था, खासकर जो रेत के गैर कानूनी खनन में शामिल थे। कैप्टन ने भी एक बयान में कहा था कि वह खुद रंधावा तथा उनके कुछ साथियों समेत ऐसी गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के नामों का खुलासा करेगे तथा अन्य विवरण देने के लिए तैयार हैं।
कंग द्न के कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जिस प्रकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम शुरु की गई है, उसके तहत जो पिछली सरकार के समय में घपले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह उनके सबूत तथा दस्तावेज पंजाब पुलिस को दें। अगर फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करते तो आम आदमी पार्टी जवाबदेह होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय पंजाब में टरुथ एंड डेयर की राजनीति खेल रही है, क्योंकि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा सुखजिन्द्र रंधावा दोनों एक दूसरे को चैंलेज दे रहे हैं, जबकि इन्हें चाहिए कि भ्रष्ट व्यक्तियों के सबूत दे एवं उनके नाम सार्वजनिक करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होटल में छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार

मोगा : थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के बाहर से 11वीं कक्षा की छात्रा को मोगा के होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को की-पैड वाला...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ हैप्पीनेस आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा में क्रांति लाएंगे:- डॉ राजकुमार चब्बेवाल

सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है,  डॉ राज ने स्कूल ऑफ हैप्पीनेस पहल पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :    सांसद डॉ राजकुमार...
article-image
पंजाब

पश्चिम बंगाल की हिंसक सरकार का एक ही इलाज राष्ट्रपति शासन : रणजीत राणा

पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की दोषी ममता बनर्जी हो मुकदमा दर्ज : रणजीत राणा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए शिवसेना शिंदे के...
article-image
पंजाब

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दाखिल किया नामांकन : तरनतारन में विपक्ष की जमानत होगी जब्त , आप उम्मीदवार दर्ज करेंगे शानदार जीत : सीएम मान

तरनतारन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी और विपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!