भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा पंचायतीराज विभाग ने किया तलब

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब किया है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमारी इच्छा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2018 से 2025 तक 358 पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं हैं और उनमें से 237 मामलों में जांच चल रही है। इसके अलावा 2018 से विभाग को 1,353 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 611 का निपटारा किया जा चुका है। हिमाचल में इसी साल दिसंबर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। अनिरुद्ध सिंह ने पंचायतों के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 750 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है क्योंकि एक नई पंचायत के गठन पर 6 से 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च होती है।
कचरा संग्रहण के लिए इस्तेमाल होंगे 800 ई-रिक्शा 
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए 800 ई-रिक्शा इस्तेमाल किए जाएंगे। आने वाले वित्तीय वर्ष में कचरा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। ग्रामीण विकास, स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह बात कही। उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता की अलख जगाने और जमीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला, कसौली, मनाली, बीड़ और रेणुका जी के 45 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का 15 दिन का स्टॉक

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त 15 दिन का बफर स्टॉक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  ;  प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत किया विचार-विमर्श

एएम नाथ। बिलासपुर, 24 दिसम्बर: श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की...
Translate »
error: Content is protected !!