मंगलवार को कंगना करेंगी नामांकन, जनसभा में जुटेंगे हज़ारों लोग : सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जुटेंगे लोग – जयराम ठाकुर 

by
डेढ़ साल की हर नाइंसाफ़ी और तानाशाही के ख़िलाफ़ लोग वोट करने को बेताब
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। उनके नामांकन और जनसभा में प्रदेश के लोगों को पता चल जाएगा कि मण्डी से इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। हिमाचल में चार की चारों सीटें भाजपा जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। सरकार की तानाशाही और बड़बोले पन से पूरे प्रदेश के लोग त्रस्त हैं और अपने वोट की चोट से सरकार को सबक़ सिखाने के लिए बेताब हैं। प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें संस्थान बंद करने में मज़ा आता है, अगर उन्हें नौकरियों से लोगों को निकालने में सुख मिलता है तो लोगों को भी सरकार को सबक़ सिखाना आता है। सरकार को शून्य पर ‘लॉक’ करना आता है। इस बार प्रदेश के लोग वही करने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। पिछली दो बार की तरह इस बार भी भाजपा सभी की सभी सीटें जीतेगी।
प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। सारी सुविधाओं को फिर से बहाल करने के लिए कांग्रेस को शून्य पर रोकना बहुत आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने जुनास स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान :बच्चों को बाल-अधिकारों, नशे और साइबर ब्लैकमेलिंग से बचाव की दी जानकारी

1098 हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को किया अवगत एएम नाथ। चंबा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा तीसा उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय जुनास तहसील चुराह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है नारायण सिंह चौड़ा – जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम, 1984 में गया था पाकिस्तान

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब बुधवार सुबह एक शख्स ने अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश की। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम बस पास नवीनीकरण अब और आसान : परिचालकों की ईबीटीम मशीन पर उपलब्ध हुई अपडेट सुविधा

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर। उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने जानकारी दी कि पहले से जारी हिम बस कार्डों के नवीनीकरण से जुड़ी अपडेट सुविधा अब परिचालकों की ईबीटीएम मशीनों पर उपलब्ध करा दी...
Translate »
error: Content is protected !!