मंगलेट के आने से शिमला और हिमाचल में प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी : जयराम ठाकुर

by
प्रदेश में सभी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत तय : जयराम ठाकुर
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष चंद्र मंगलेट का स्वागत में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को शिमला ज़िला के साथ-साथ प्रदेश में भी मज़बूती मिलेगी। आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण है कि आज कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसे क्षमतावान नेता हैं। जो भारत को आगे ले जाने के लिए ऐतिहासिक काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ कांग्रेस डेढ़ साल के कार्यकाल में ही तार-तार हो गई है। विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ़ कांग्रेस के नेताओं की तानाशाही के कारण आई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को ताकीद की कि वह मुद्दे पर चुनाव लड़ें तो बेहतर रहेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नामांकन हो गये हैं। यह साफ़ हो चुका है कि कौन किसके सामने हैं। नामांकन के समय उमड़े जन सैलाब से यह भी साफ़ हो गया है कि प्रदेश के लोग किसके साथ हैं। मण्डी में एक दिन पर्व हुए कंगना के नामांकन ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से लोग आए थे, जगह कम पड़ गई थी। ख़ास बात यह है कि कंगना के नामांकन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोग थे न कि प्रदेश भर से प्रभाव के कारण बुलाए गए लोग थे। पहली बार ऐसा हुआ जब लोगों के खड़ा हो के लिए जगह नहीं रह गई थी।  प्रदेश में हर जगह से भाजपा अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनताजनार्दन से मिल रहे इस समर्थन के लिए उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों का आभार भी व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार विधायक रहे, और पहली बार निदर्लीय चुनाव जीते और फिर एक बार  निदर्लीय चुनाव लड़ कर के लगभग 15 हज़ार मत प्राप्त किये। ऐसे सुभाष मंगलेट भारतीय जनता पार्टी के साथी बने हैं। हम उनका अभिनंदन करते हैं। वही बहन शकुंतला जो जुब्बल कोटखाई से चार बार प्रधान, जिला परिषद सदस्य रहीं उनका भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने कहा  कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं और नीतियों के कारण लगातार खाली हो रही और हिमाचल प्रदेश का ये सिलसिला बहुत लंबा है और देश का तो बहुत ही बड़ा है। मोरारजी देसाई से शुरू होकर के आज तक खत्म ही नहीं हो रहा है और केंद्र की पार्टी सिर्फ राहुल गाँधी परिवार की पार्टी रह गई है और हिमाचल में भी इसी प्रकार से जो घटनाक्रम चला है। स्वर्गीय संतराम कांग्रेस के सबसे बड़े नेता उनके पुत्र सुधीर वो भाजपा में, लता ठाकुर कांग्रेस की अध्यक्षा रहीं उनके बेटे रवि ठाकुर बीजेपी में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में और हम ये कह सकते हैं ये जो जॉइनिंग का सिलसिला हैं।वो इस बात का द्योतक है। 1 जून को वोट करेंगे 4 जून को चार सीट और ऐम।सारी भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगी इतना।मैं आपका धन्यवाद करता हूँ सभी नेताओं का अभिनंदन करता हूँ।
सुभाष मंगलेट ने कहा कि मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि राम  सबके हैं इसीलिए वह राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के रवैये से आहत हैं, प्रदेश के लोग कांग्रेस को उनकी हर नाकामी के बदले सबक़ सिखाने को तैयार बैठे हैं। इस मौक़े पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और अरुण फ़ाल्टा भी उनके साथ उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान : तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने दिया न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में सुधार हेतु कानूनी समाधान खोजने पर बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए कानूनी समाधान खोजने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जंगली मुर्गा कांड में FIR : सीएम के डिनर में परोसने के लगे थे आरोप

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिमला के कुपवी की कुलग पंचायत की प्रधान सुमन चौहान और नीटू परमार ने पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!