मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

by
एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत की खबर आने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।दृष्टि और उसका मंगेतर कुछ समय बाद अपने विवाह समारोह की खरीददारी करने के लिए मोहाली गए हुए थे। लेकिन इस हादसे ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना चकनाचूर कर दिया। हरेक की आंख इस हादसे के बाद नम दिखाई दी। ग्रामीण अपनी बेटी के साथ हुए हादसे से स्तबध हैं।
शादी का सपना टूटा, मंगेतर के सामने मौत :  दृष्टि के मंगेतर ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी मंगेतर का इंतजार कर रहा था। उसने बताया कि दृष्टि घर कपड़े बदलने आई थी। अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज आई और बिल्डिंग गिर गई। मंगेतर को कुछ समझ में नहीं आया और वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो उसने देखा कि मलबे में उसकी मंगेतर का हाथ एक पत्थर के नीचे दबा हुआ था। उसने तुरंत एनडीआरएफ को सूचित किया और मलबे से दृष्टि को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। शादी का सपना, जो दोनों ने लंबे समय से देखा था एक पल में टूट गया।
शादियों की तैयारी में जुटा था परिवार : सरीवन पंचायत के प्रधान सुनील वर्मा ने बताया कि दृष्टि उनके मामा की मझली बेटी थी। मामा भगत राम वर्मा की आरके हादसे में जान गवाने के बाद किसी तरह परिवार उठ पाया था। इस हादसे ने परिवार के सभी सदस्यों को तोड़ कर रख दिया है। परिवार दृष्टि की शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन आज उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।
ताया और चाचा को प्रयागराज में मिली सूचना : दृष्टि के ताया चेतराम वर्मा और चाचा देवेंद्र वर्मा प्रयागराज की धार्मिक यात्रा पर गए थे, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनकी लाडली की मौत की खबर उन्हें इसी दौरान मिलेगी। भाग्य की विडंबना देखिए कि जिन हाथों में दृष्टि ने अपना बचपन बिताया था आज वही घर के दोनों सदस्य अपनी बेटी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएंगे। दृष्टि की तीन बहने हैं, बड़ी बहन शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है। छोटी बहन साक्षी मोहाली में, बड़ी बहन दृष्टि के साथ रहकर निजी कम्पनी में नौकरी कर रही है। वह पिछले दिन ही घर आई थी और उसके पीछे हादसा हो गया। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा कि दृष्टि अब दुनियां में नहीं है। इन तीनों बहनों की मां सुनीता राजस्व विभाग में नौकरी करती हैं।
10-12 साल पहले उनके पति भगतराम की मृत्यु हो गई थी। वे राजस्व विभाग में कार्यरत थे। दृष्टि के मौसा भूपेंद्र बेकटा ने बताया कि मां सुनीता ने तीनों बहनों को खूब पढ़ाया लिखाया। तीनों बहनें बहुत मेधावी थीं और सभी मां का सहारा बनी हुई थीं। दृष्टि के साथ घटी दुर्घटना के बाद घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सगे संबंधी सुबह ही मोहाली के लिए रवाना हो गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन

सुंदरनगर  : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सुंदरनगर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे के दौरान 8 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व 10 अफसरों पर नहीं बनता केस- हिमाचल हाईकोर्ट में पुलिस विभाग का जवाब दायर : कांस्टेबल धर्म सुख नेगी को बर्खास्त करने का मामला

एएम नाथ : शिमला।  कांस्टेबल धर्म सुख नेगी के कथित उत्पीड़न मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाईकोर्ट में दायर जवाब में कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।...
article-image
पंजाब

No Shortcut to Success, Youth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 7 : A seminar on financial discipline was organized at IET Bhaddal Technical Campus, Ropar, where Parmjeet Singh Sachdeva, Managing Director of Sachdeva Stocks, attended as the chief guest. He was warmly...
Translate »
error: Content is protected !!