मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अनुमोदित : परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में 2102 हैक्टेयर वन भूमि में होगा पौधरोपण

by
जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन
मंडी, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना का अनुमोदन किया गया। योजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर तथा नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण करने का लक्ष्य प्रस्तावित है। यह जानकारी कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि वन विभाग मंडी वन वृत्त के अन्तर्गत मंडी तथा नाचन वन मण्डल में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना का आगामी 8 वर्षों का परिप्रेक्ष्य योजना वर्ष 2022-23 से 2029-30 कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया था।
मुख्य अरण्यपाल मंडी ने बताया कि बैठक में लाइन डिपार्टमेंट जिसमें कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को जन-हित में क्रियान्वित करने के सुझाव दिए व जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।
वन मण्डलाधिकारी मंडी वासु डोगर तथा वन मण्डलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप द्वारा वन मण्डल मण्डल तथा नाचन में आगामी 8 वर्षों का प्रस्तावित परिप्रेक्ष्य योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना के लिए निर्धारित मापदन्डों अनुसार कृषि, उद्यान एवं पंचाचती राज के अन्तर्गत स्थानीय लोगों एवं स्थानीय संस्थानों को आजीविका देने संबंधित उत्पाद तैयार करना एवं इसका प्रशिक्षण देना तथा स्थानीय स्तर के संस्थानों का सशक्तिकरण का प्रावधान है।
बैठक में जिला स्तर के लाइन विभागों के अधिकारियों एवं पंचायती राज एवं स्थानीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ऊना ने किया पंडोगा में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन

ऊना, 5 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंडोगा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में अध्यापन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा ENCOUNTER किसी भी समय सरकार करवा सकती : MLA पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार को बताया ‘अब्दाली’

चंडीगढ़ :  आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका कभी भी एनकाउंटर हो सकता है। पठानमाजरा ने वीडियो में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
Translate »
error: Content is protected !!