मंडी के तिरस्कार का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by

हिमाचल नगर निगम चुनाव में खिलेगा कमल
एएम नाथ। ​मंडी : छोटी काशी’ के नाम से विख्यात मंडी नगर निगम चुनावों की तपिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रचार अभियान के दौरान एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित करते हुए ठाकुर ने स्पष्ट किया कि मंडी की जनता के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का जवाब आगामी चुनावों में कांग्रेस को भुगतना होगा। ​

मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर क्षेत्रीय भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार ने मंडी के विकास को ठप करने का अभियान शुरू कर दिया था। “मंडी की जनता से उनकी प्राथमिकताएं और विकास की योजनाएं चुन-चुनकर छीनी गई हैं। जिस शहर ने प्रदेश को अपना नेतृत्व दिया, उसे आज तिरस्कृत किया जा रहा है।

ठाकुर ने जोर देकर कहा कि मंडी की जनता जागरूक है और इस अपमान का खामियाजा सुक्खू सरकार को चुनावों में हार के रूप में चुकाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम मंडी में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 6 सन्यारड़, वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2, वार्ड नंबर 10 सुहड़ा तथा वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 में जनसंपर्क अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम के सभी 14 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा की जीत मंडी के विकास, पारदर्शी व्यवस्था और जनहित के कार्यों को नई गति देगी।
————————
​मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल

​नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम को अपने ही फैसलों को बदलने की “आदत” हो गई है। जयराम ठाकुर के अनुसार, सरकार ऐसे निर्णय लेती है जिनका कोई ठोस आधार नहीं होता और फिर दबाव या विफलता के कारण उन्हें वापस ले लिया जाता है। “बिना सिर-पैर के फैसले लेना और फिर उन पर अडिग न रहना सुक्खू सरकार की पहचान बन गई है, जिससे राज्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।”
​हालांकि, उन्होंने नशे (चिट्टे) के खिलाफ सरकार के अभियान पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ है, लेकिन सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता और दृढ़ता लाने की आवश्यकता है।
————————-
​शिवधाम के काम को रोकने का आरोप

​पर्यटन के मुद्दे पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी पर्यटन स्थलों को वरीयता देने की बात कही है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पीएम के इस संदेश से उन ‘अनछुए’ स्थलों को नई पहचान मिलेगी जो अब तक उपेक्षित रहे हैं।
​इस दौरान उन्होंने मंडी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘शिवधाम’ का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने मंडी को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए शिवधाम का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने द्वेष की राजनीति के चलते इसके काम को रोक दिया है। यदि यह प्रोजेक्ट पूरा होता, तो मंडी की आर्थिकी और पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होती।”
​भाजपा का बढ़ता कुनबा और चुनावी समीकरण
​प्रचार के दौरान भाजपा को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब मुस्लिम समुदाय के लगभग 20 लोगों ने कांग्रेस और अन्य दलों का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा। जयराम ठाकुर ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने भगवाहन, मंगवाई, समखेतर, सनयार्ड और पैलेस-1 व पैलेस-2 जैसे वार्डों में सघन जनसंपर्क किया।
जयराम ​ठाकुर ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “गत चुनावों में हमने 15 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार जनता का उत्साह बता रहा है कि यह आंकड़ा और भी बड़ा होने वाला है।” इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में दो और उत्तराखंड में भारी बारिश से दस लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के टिकेन इलाके से बचाव दल ने गुरुवार को कम से कम दो शव बरामद किए, जबकि पहाड़ी राज्य के शिमला के रामपुर, मंडी के पधार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखण्ड की टीम विजयी : डॉ. शांडिल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय यहां व्यापार मंडल सोलन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़...
हिमाचल प्रदेश

आप्रेटर ट्रेनिंग की 32 सीटों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन

ऊना, 16 नवंबर: राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने जानकारी दी है कि आईटीआई ऊना में सत्र 2021-22 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅप्रेटर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

नंगल : 29 अगस्त : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42...
Translate »
error: Content is protected !!