मंडी के बल्ह से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आगाज’ : सारी उम्मीदों और आशाओं को पूरा करेगी प्रदेश सरकार – गोमा

by
ग्राम पंचायत छातडू में आयुष मंत्री यादविन्दर गोमा ने गिनाई सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां, सुनीं जन समस्याएं
आयुष मंत्री ने की छातड़ू में आयुष डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा
मंडी, 17 जनवरी। हिमाचल सरकार के जन कल्याण को समर्पित नए कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार का बुधवार को मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र से आगाज हुआ। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्दर गोमा ने बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू में आयोजित पहले चरण के प्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में छातड़ू, कुम्मी, नलसर, सकरोहा, भड़याल, खांदला, कैहड़, रिगड़, लोहारा, स्यांह और गोड़ा गागल ग्राम पंचायतें शामिल की गई थीं। गोमा ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर छातड़ू में आयुष डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। यादविन्दर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों की सारी उम्मीदों और आशाओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि गांव-गरीब की सेवा ही सरकार का परम ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोगों को योजनाओं का फायदा पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागु की। आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ का आपदा पैकेज जारी किया। अनाथ बच्चों केे लिए सुख-आश्रय योजना शुरू कर 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया। बेरोजगारा युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की। गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया। पहले चरण में प्रदेश में 18 स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आरम्भ करने का निर्णय लिया है। व्यवसायिक शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक ऋण देने का निर्णय लिया। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए। विधवा पुर्नविवाह के लिए राशि 2 लाख रुपये की गई।
हर विधानसभा में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित होगा , जिसमें सारी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए शुरूआती तौर पर प्रदेश के 36 संस्थानों का चयन कर लिया गया है जहां पर 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सों की नियुक्ति कर दी गई है। वहां व्यवस्थाओं को बड़े पैमाने पर सुधारा गया है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास को आगे ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार प्रदेश के उपर 75,000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। वहीं पिछले वर्ष आई आपदा में 15,000 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इन सब के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास को आगे ले जाया जाएगा।
बल्ह विस में पेयजल,सिंचाई, मल निकासी योजनाओं पर ख़र्चे जा रहे 250 करोड़
यादविन्दर गोमा ने बताया कि बल्ह विधानसभा में जलशक्ति विभाग द्वारा पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर 83 करोड़ खर्च किए जा रहे है। बाढ़ नियंत्रण के लिए 7 करोड़ की परियोजनाओं के काम चल रहे हैं। नेरचौक और रिवालसर में सीवरेज योजनाओं पर 161 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सड़कों-पुलों पर व्यय किए जा रहे 95 करोड़
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बल्ह क्षेत्र में 95 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बल्ह विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत 2 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने बांटी प्रचार सामग्री, गीत संगीत से सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
छातड़ू में हुए कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण किया। विभाग ने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को संकलित कर तैयार की गई बुकलेट तथा अन्य प्रचार सामग्री भी लोगों को भंेट की। कार्यक्रम में सूचना एवंज न सम्पर्क विभाग के नाटय दल ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया।
विभागों ने स्टॉल लगाकर बताई जन कल्याणकारी योजनाएं
सभी विभागों में स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने विशेष कैंप लगाकर करीब 375 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।
छातडू में मौके पर 60 समस्याओं का निपटारा
छातडू में हुए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आयुष मंत्री यादविन्दर गोमा ने 60 से अधिक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों द्वारा रखी विभिन्न मांगों पर संबंधित विभागों को यथाशीघ्र विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सौंपने को कहा। कार्यक्रम में मुख्यतः रास्ते, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, स्कूल भवन, आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत, सुकेती खड्ड के तटीकरण, बेसहारा पशुओं की समस्या जैसे मामले आए।मंत्री ने बेसहारा पशुओं की समस्या का संज्ञान लेते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोकन लगे पशुओं के खुले में छोड़ने पर उनके मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सड़कों में घूम रहे बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम पलेट लगाने को कहा ताकि देर रात वाहन चालकों को आसानी रहे। उन्होंने इसके लिए पशु पालन विभाग को इस बारे कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयुष मंत्री ने बुजुर्गों को किया सम्मानित
आयुष मंत्री एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित किया। उन्होंने सांकेतिक तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित छातडू के उम्रदराज बुजुर्ग पार्वती देवी और कृष्ण चंद को सम्मानित करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनो का सम्मान हमारी परंपरा है। उनका अनुभव हमारी पूंजी है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी लोग बुजुर्गों के अनुभव से सीख लेते हुए उनके योगदान के लिए कृतज्ञ रहें। इस मौके पर उन्होंने पंचायत घर छातडू के निर्माण के लिए अपनी साढ़े सात बिस्वा जमीन दान देने वाले दो बुजुर्गों रुलदू राम और सावित्री देवी का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
लोगों को भाया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, खुले मन से की तारीफ
बोले…जनता से दिल से जुड़े हैं सीएम, यह कार्यक्रम उनकी सोच का प्रतिफल
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्दर गोमा की अध्यक्षता में बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लोगों को खूब पसंद आया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जन कल्याण को समर्पित सरकार के इस नए कार्यक्रम की खुले मन से तारीफ की। कुम्मी के सीता राम और महेन्द्र सकलानी, छातड़ू की सत्या देवी समेत अनेक लोगों ने एक स्वर में कहा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता से दिल से जुड़े हैं। यह कार्यक्रम उनकी जन हितैषी सोच का प्रतिफल है। सरकार के जनता के द्वार आने से विकास भी आखिरी कोने तक पहुंचेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री का जितना आभार जताएं कम है।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
प्रदेश कांग्रेस कमेटी केे महासचिव शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्य सांबसिवन, एडीएम डॉ मदन कुमार, सीएमओ डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी राजेश कालिया, एसई लोक निर्माण अनिल शर्मा, एसई जल शक्ति रोहित दुबे प्रधान ग्राम पंचायत छातडू सत्या चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भड़के – कहा ,आप जिसे सीएम हाउस कहते हैं, वो असल में गटर हाउस है : स्वाति मालीवाल से अभद्रता क्या साजिश थी : पूर्व पति नवीन जयहिंद ने लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई अभद्रता का मामला तूल पकड़ चुका है। पिछले दिनों स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट एएम नाथ। धर्मशाला  : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से...
Translate »
error: Content is protected !!