मंडी के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऊना से राहत सामग्री रवाना : हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल की मानवीय पहल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

by
ऊना, 14 जुलाई। बाढ़ प्रभावित मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के परिवारों के लिए राहत भेजकर ऊना जिले ने एक एकजुटता और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल द्वारा एकत्रित राहत सामग्री और आवश्यक सामान से भरे वाहन को आज मंडी जिला के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने संघ की सामाजिक ज़िम्मेदारी और आपदा के समय सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
May be an image of 8 people and text that says "प्रभ ਉਾਮে नापचਗੁਥ 小蛋菌 RELIEF FOOD KITS FLOOD HIT FAMILIES GID Haroli Block Industries Association Tahliwal Distt. Una na (H.P.) ਵੜ टर 팔단 P72 -D3845 ইকসদ ਅੱਜ ទយុ្ល) ਕੌਲ ਨ ਹਤਿਆਨੂੰ"
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्थानीय संगठनों की इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह संकट की घड़ी में समाज की एकजुटता और करुणा का सशक्त उदाहरण भी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों और संगठनों से आगे आकर राहत प्रयासों में योगदान देने की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सके।
गौरतलब है कि जिला ऊना प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और औद्योगिक प्रतिष्ठान मिलकर मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने में निरंतर जुटे हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

116 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के जनवरी से मार्च तक 81 मामले दर्ज : नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

वर्षभर चलेगा जागरूकता अभियान, प्रत्येक माह अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम एएम नाथ। मंडी, 6 अप्रैल। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!