मंडी में जयराम का कांग्रेस पर हमला ….कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या

by

हिमाचल ऑन सेल’ चला रही सुक्खू सरकार

भाजपा नहीं होने देगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री : जयराम ठाकुर

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, इतिहास नहीं भूलेगा देश : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की बातें करने वाली कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए कई बार लोकतंत्र का गला घोंटा है। मंडी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर आधारित विशेष फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और देश एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने पूरे हिमाचल में ‘हिमाचल ऑन सेल’ का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों को बेचने और निजी हाथों में सौंपने की दिशा में काम कर रही है, जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है। विश्वप्रसिद्ध होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई में सफलता पूर्ववर्ती सरकारों और भाजपा शासन के प्रयासों का परिणाम है, लेकिन वर्तमान सरकार इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए।
उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य पर्यटन विकास निगम की 18 संपत्तियों और होटलों को निजी क्षेत्र को सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके विरोध में निगम के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
आपातकाल का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रहार हुआ। उन्होंने कहा कि संघ, जनसंघ और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। जयराम ने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति किसी व्यक्ति या दल में नहीं, बल्कि संविधान और जनता में निहित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा.: बिहार में पहले से ताकतवर हुई बीजेपी…देखें पूरी लिस्ट

पटना : बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी  को गृह विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक जोहड़जी मेहलोग मेला 2 अप्रैल से

गुरु नानक देव जी की फतेह की याद में हर तीसरे वर्ष लगता है जोहड़ जी साहिब मेला गुरु नानक देव जी ने कौडा राक्षस का संहार किया था पट्टा मेहलोग (डॉ गिरधारी लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

ऊना :25 अगस्तः केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम में हुई जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सलोह की कक्षा आठ की छात्रा अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्षिता की सफलता पर एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!