मंडी में बस से 5.5 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद : हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार

by

एएम नाथ। मंडी/ सोनीपत  :  मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक प्राइवेट बस से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सदर थाना मंडी की टीम शिला किप्पड़ क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान केलांग-मनाली-धर्मशाला रूट पर चल रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार तीन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार और अमित के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मित्र मण्डल के वार्षिक समारोह में कृष्ण कुमार सकलानी का भव्य सम्मान

सामाजिक सेवा और उद्यमिता के लिए मिला विशेष सम्मान नरेंद्र भारती। नई दिल्ली/मंडी : हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा  ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1170 टीजीटी, 1762 जेबीटी, 37 प्रवक्ता (पीडब्ल्यूडी), 69 सी.एंड.वी तथा 6292 एनटीटी शिक्षक के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी :

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न पहलों और शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की...
Translate »
error: Content is protected !!